Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली : पुलिस ने यूपी से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल की थी महिला की निजी तस्वीरें

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की निजी तस्वीरें कथित तौर पर पोस्ट करने के आरोप मेें एक 33 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

05:47 PM Jan 01, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की निजी तस्वीरें कथित तौर पर पोस्ट करने के आरोप मेें एक 33 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की निजी तस्वीरें कथित तौर पर पोस्ट करने के आरोप मेें एक 33 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के निवासी राजेश सिंह सुमन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, एक महिला ने द्वारका दक्षिण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सुमन उस पर नजर रख रहा है, ब्लैकमेल कर रहा है और धमकी दे रहा है।
Advertisement
आरोपी से वैवाहिक वेबसाइट पर मिली थी महिला 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम आरोपी के संपर्क में आई और उससे कई बार मिली जिसके बाद उसने कुछ अपनी निजी तस्वीरें उसके साथ साझा की। हालांकि, उनकी शादी नहीं हुई जिसके बाद आरोपी शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करने लगा और धमकी देने लगा कि, वह उसकी तस्वीर सोशल मीडिया मंचों पर साझा करेगा और परिचितों को भेज देगा।
महिला के नाम से बनाया था फर्जी अकाउंट 
पुलिस ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट उसके नाम पर बनाया और तस्वीरें पोस्ट करने लगा। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) शंकर चौधरी ने बताया कि आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया और उसका फोन जब्त कर लिया गया। इससे पहले भी सुमन को इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने दावा किया कि सुमन ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि उसने कई महिलाओं के साथ इस तरह के अपराध किए हैं।
Advertisement
Next Article