Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली: लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के उत्तरी दिल्ली के लाल किला इलाके के पास हुई वारदात में दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंगूरी बाग में लोगों पर गोलियां चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

02:30 PM Feb 02, 2022 IST | Desk Team

राजधानी दिल्ली के उत्तरी दिल्ली के लाल किला इलाके के पास हुई वारदात में दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंगूरी बाग में लोगों पर गोलियां चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

राजधानी दिल्ली के उत्तरी दिल्ली के लाल किला इलाके के पास हुई वारदात में दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने अंगूरी बाग में लोगों पर गोलियां चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गोलीबारी में तीन घायल हुए थे लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। 
Advertisement
तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में  
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान शहजादा फरीद (30), शादाब (31) और शाहबाज उर्फ बादशाह (30) के रूप में की गयी है और सभी उत्तरपूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर के चौहान बांगर के रहने वाले हैं। यह घटना सोमवार रात को हुई जब शाहिद अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था और एक स्कूटर ने दुर्घटनावश उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटर पर दो आरोपी सवार थे। 
जरा सी टक्कर से मचा बवाल  
पुलिस ने बताया कि शाहिद की मोटरसाइकिल को मामूली नुकसान पहुंचा तो उसने आरोपियों से उसकी मरम्मत कराने के लिए कहा और इसके बाद उनके बीच बहस शुरू हो गयी। जैसे ही स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे तो शादाब ने पिस्तौल निकाल ली और एक गोली हवा में तथा चार गोली जनता पर चलायी। उन्होंने बताया कि घटना में आबिद, अमन और दिलफराज के पैर, जांघ और पीठ में चोटें आयी तथा उनका इलाज चल रहा है। इनमें से आबिद, शाहिद का भाई है। 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक मोबाइल फोन तथा दो दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान करने तथा घटनाक्रम पता लगाने में मदद मिली।
Advertisement
Next Article