Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन परीक्षा हैकिंग गिरोह का किया भंडाफोड़, छह लोग गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन परीक्षा ‘हैकिंग/सॉल्विंग’ गिरोह का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

02:50 PM Jan 05, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन परीक्षा ‘हैकिंग/सॉल्विंग’ गिरोह का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन परीक्षा ‘हैकिंग/सॉल्विंग’ गिरोह का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक राज तेवतिया की गिरफ्तारी पर हरियाणा में एक लाख रुपये का इनाम है और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह विभिन्न परीक्षा पोर्टलों तक पहुंच बनाने के लिए रूसी हैकरों का भी इस्तेमाल करता था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ‘रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर’ डाउनलोड करते थे, जो सुरक्षा उपायों और प्रॉक्टर की पकड़ में नहीं आ पाता था। उन्होंने कहा कि कुल 15 लैपटॉप और नौ मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Advertisement
Next Article