श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV फुटेज में दिखा आफताब
श्रद्धा मर्डर केस में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे है। इस केस की जांच में जुटी हुई दिल्ली पुलिस को एक अहम सुराग मिला है।
11:15 AM Nov 19, 2022 IST | Desk Team
श्रद्धा मर्डर केस में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे है। इस केस की जांच में जुटी हुई दिल्ली पुलिस को एक अहम सुराग मिला है।आफताब का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। फुटेज में आरोपी के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है।बता दे कि पुलिस को 18 अक्टूबर का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें श्रद्धा के कातिल आफताब के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है, पुलिस को शक है कि आफताब 18 अक्टूबर के दिन श्रद्धा के कटे हुए शव के बचे टुकड़ों को फेंकने गया था।
पुलिस को अब तक नहीं मिला है सर
दिल्ली पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस को अब तक श्रद्धा के शव के 13 टुकड़े मिल चुके है। हालंकि, पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर नहीं मिला है और न ही अभी तक उसका फोन मिला है। जिस आरी से शव के टुकड़े किए थे, वो भी अबतक नहीं मिला है।
क्या है पूरा मामला?
आफताब और श्रद्धा 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जब परिवार वालों ने रिश्ते पर ऐतराज जताया तो श्रद्धा ने घर छोड़ दिया और पालघर के नायगांव शहर में पूनावाला के साथ रहने लगी।अप्रैल में दोनों दिल्ली में आ गए, जहां श्रद्धा ने पूनावाला पर शादी करने का दवाब बनाना शुरु कर दिया। जिसके चलते उनके संबंधों में खटास आ गई। आफताब ने परेशान होकर गला घोंटकर श्रद्धा को मौत के घाट उतार दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया। फिर उन्हें फ्रीजर में प्लास्टिक की थैलियों में भरकर रख दिया। अगले 18 दिनों तक वह चुपचाप उन थैलियों को अलग-अलग जगह फेंककर आया।
Advertisement
Advertisement