Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, AQI गंभीर श्रेणी में दर्ज

12:42 PM Dec 10, 2023 IST | NAMITA DIXIT
Delhi Weather

राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बता दें भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली (Delhi) में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 314 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शनिवार शाम छह बजे एक्यूआई 322 दर्ज किया गया।

नवंबर में गंभीर वायु गुणवत्ता वाले 10 दिन दर्ज किए गए

आईएमडी के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 88 फीसदी दर्ज की गयी।मौसम विभाग ने रविवार को आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में अभी तक नवंबर में गंभीर वायु गुणवत्ता वाले 10 दिन दर्ज किए गए हैं।शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच को 'मध्यम', 201 और 300 के बीच को 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब', 401 और 450 के बीच 'गंभीर' और 450 से ऊपर ‘अति गंभीर’ माना जाता है।

अगले दो दिन तक तेज हवा चलने का पूर्वानुमान

बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। शनिवार को इस मौसम में सबसे कम तापमान दिन है। भारत मौसम विभाग की मानें तो राजधानी में अगले दो दिन तक तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। अगर ऐसा हुआ तो सुबह और शाम को ठंड बढ़ सकती है और लोगों को घर में दुबकने पर मजबूर होना पड़ सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article