उपमुख्यमंत्री ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में गोदाम अगलगी हादसा के प्रति दु:ख जताया
बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में भोइगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण अगलगी हादसा के प्रति गहरा दु:ख जताया है।
06:14 PM Mar 23, 2022 IST | Desk Team
बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में भोइगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण अगलगी हादसा के प्रति गहरा दु:ख जताया है।उन्होंने घटना में बिहारी मजदूरों की हुई मृत्यु पर शोक-संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि अग्नि कांड की घटना मर्माहत करने वाली घटना है। इस घटना में बिहार के कई मजदूरों की मौत हो गई है। उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में स्थानिक आयुक्त श्रीमती पलका साहनी से दूरभाष पर बात कर घटना की जानकारी ली एवं कहा कि सभी मृतक बिहारी मजदूरों के शव को उनके आश्रितों को सौंपने हेतु यथाशीघ्र आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।
Advertisement
उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं मृतक परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख अनुदान देने की घोषणा की है। बिहार सरकार प्रावधान के अनुसार मृतक मजदूरों के आश्रितों को हर संभव मदद करेगी।
Advertisement