Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कीलों वाली खड़ाऊं पहनकर कांवड़ यात्रा कर रहा शिव का भक्त

हरिद्वार से केदारनाथ कांवड़ ले जा रहे महाराष्ट्र के नितेश काम्बले कीलों से बनी खड़ाऊं पहनकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।

07:14 PM Aug 04, 2022 IST | Ujjwal Jain

हरिद्वार से केदारनाथ कांवड़ ले जा रहे महाराष्ट्र के नितेश काम्बले कीलों से बनी खड़ाऊं पहनकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः हरिद्वार से केदारनाथ कांवड़ ले जा रहे महाराष्ट्र के नितेश काम्बले कीलों से बनी खड़ाऊं पहनकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। नितेश काम्बले पिछले 8 महीनों से कीलों से बनी खड़ाऊं पहनकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भोले को खुश करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है, इसीलिए वह इस कांवड़ यात्रा को कर रहे हैं।
Advertisement
उन्होंने बताया वह इस कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ नहीं खाएंगे। वे केवल फलाहार और जूस, पानी के सहारे इस कावड़ यात्रा को करेंगे। इसी तप को और कठिन करने के लिए उन्होंने कीलों से बनी खड़ाऊं को पहना है। नितेश काम्बले का कहना है कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति करना उन्हें बचपन से ही पसंद है। इससे पहले भी वह पैदल महाकाल तक यात्रा कर चुके हैं।
विदित हो कि कांवड़ के दौरान हरियाणा के एक शिव भक्त ने अपनी पीठ में हुक लगाकर कांवड़ को खिंचकर अपने गंतव्य तक ले गया था। वह भी पीड़ादायक कांवड़ यात्रा थी। 
Advertisement
Next Article