Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज इस शुभ मुहूर्त पर करें इन चीज़ों की खरीदारी,जानें क्यों मानते हैं धनतेरस का पर्व

25 अक्टूबर यानी आज के दिन देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

06:38 AM Oct 25, 2019 IST | Desk Team

25 अक्टूबर यानी आज के दिन देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

25 अक्टूबर यानी आज के दिन देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन नई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी,भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने की मान्यता है। 
Advertisement
इस खास दिन पर सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। कई सारे लोग इस दिन नई गाडिय़ां भी खरीदना पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं इस साल धनतेरस की तिथि और शुभ मुहूर्त का समय…
पूजा-खरीददारी मुहूर्त…
धनतेरस मुहूर्त:शाम 07:08 बजे से रात 8:14 बजे तक
अवधि-1 घंटा 06 मिनट
तो इस वजह से मनाया जाता है धनतेरस

शास्त्रों के मुताबिक धनतेरस मनाने के  पीछे का इतिहार यह है कि समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। ऐसा माना जाता है कि भगवान धन्वंतरि विष्णु के अंशावतार हैं संसार में चिकित्सा विज्ञान के विस्तार और प्रसार के लिए भगवान विष्णु धन्वंतरि का अवतार लिया था। तो इसलिए भगवान धन्वंतरि के प्रकट होने के उपलक्ष्य में धनतेरस का पर्व मनाया जाता है।
इसके बाद से ही धनतेरस के दिन धन्वंतरि ऋषि और यमराज की पूजा की जाने लगी। धनतेरस के दिन टूटे-फूटे बर्तनों के बदले चांदी ,पीतल के नए बर्तन और आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। कई सारे लोग इस दिन नई झाडू खरीदकर उसका भी पूजन करते हैं जिसे शुभ माना जाता है। 
Advertisement
Next Article