धनतेरस पर ये चमत्कारी टोटके, मंत्र और उपाय करने से जीवन से हो जाएगी दरिद्रता दूर
इस साल दिवाली का पर्व 27 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा। शास्त्रों में कहा गया है कि 14 साल के वनवास के बाद भगवान राम अयोध्या लौटे थे।
06:36 AM Oct 22, 2019 IST | Desk Team
इस साल दिवाली का पर्व 27 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा। शास्त्रों में कहा गया है कि 14 साल के वनवास के बाद भगवान राम अयोध्या लौटे थे। वनवास के दौरान रावण का वध भी भगवान राम ने किया था। हर साल दिवाली के दिन लक्ष्मी मां की पूजा-अर्चना की जाती है। कहा जाता है कि घर में सुख और समृद्धि का वास मां लक्ष्मी की पूजा करने से होता है।
Advertisement
धनतेरस का त्योहार दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। लक्ष्मी मां और कुबेर को प्रसन्न करने के लिए कई लोग इस दिन उपाय भी करते हैं ताकि उनके जीवन में सुख और समृद्धि आ जाए। ऐसा भी कहा जाता है कि लक्ष्मी मां को इस दिन प्रसन्न करने से जीवन से हर परेशानी दूर हो जाती है और धन की वर्षा होती है। धनतेरस पर कई तरह के उपायाएं होते हैं जिनसे आप लक्ष्मी मां को प्रसन्न कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में-
ये हैं धनतेरस पर करने वाले टोटके
एक दीया धनतेरस पर जलाएं और एक कौड़ी उसके पास रख दें। जो कौड़ी आपने दीए के पास रखी थी उसे लाल कपड़े में लपेटकर अपने पैसे रखनी वाली जगह पर रख दें। यह उपाय करने से आपके घर में पैसों की कमी पूरी तरह से दूर हो जाएगी।
ऊॅं यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय खाहा ये कुबेर मंत्र है इसका 108 बार जाप करें।
चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की पूजा धनतेरस वाले दिन करनी चाहिए। इस उपाय से आपको जीवन में तरक्की मिलती है।
किसी किन्नर के हाथों से पैसे लेकर धनतेरस वाले दिन अपने पर्स में जरुर रख लें ऐसा करने से सफलता आपके जीवन में हमेशा बने रहेगी।
श्रीयंत्र की पूजा धनतेरस और दिवाली के दिन करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन से आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
Advertisement