नहीं रहे धर्मेंद्र! 89 की उम्र में 'ही-मैन' का निधन, सांस की ये गंभीर बीमारी बनी मौत की वजह!

Dharmendra Death Reason: इस खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे धर्मेंद्र
Dharmendra Cause of Death: क्या है डिस्पेनिया?

सांस लेने में कठिनाई को डिस्पेनिया कहा जाता है। यह स्वयं कोई बीमारी नहीं, बल्कि कई आंतरिक बीमारियों का संकेत हो सकता है। अस्थमा, निमोनिया, दिल की कमजोरी या एनीमिया जैसी स्थितियों के कारण यह समस्या उत्पन्न हो सकती है।
Dharmendra Death Reason: क्यों होती है ये दिक्कत?
सांस लेने में परेशानी कई वजहों से हो सकती है। ऊंचाई में बदलाव, मौसम में अचानक परिवर्तन या तापमान के उतार-चढ़ाव से भी कई लोगों को ऐसी दिक्कत हो जाती है। कई मामलों में यह समस्या गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों से भी जुड़ी होती है।
अस्थमा, तनाव, हृदय रोग, सांस लेने की नली में रुकावट, एलर्जी, एनीमिया या आयरन की कमी जैसी स्थितियों से भी डिस्पेनिया हो सकता है। इसके अलावा हार्ट फेलियर, लो या हाई ब्लड प्रेशर, तथा पल्मोनरी एम्बोलिज़्म भी इसके कारण हो सकते हैं।
Dyspnea Symptoms: डिस्पेनिया के लक्षण

सांस लेने में कठिनाई के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं, जिनकी समय रहते पहचान ज़रूरी मानी जाती है, जैसे-
- तेजी से सांस चलना
- सांस लेने में कठिनाई
- मेहनत के बाद सांस फूलना
- सीने में दबाव या जकड़न
- दम घुटने जैसा महसूस होना
- दिल की धड़कन का तेज होना
डिस्पेनिया से बचाव
- धूम्रपान और सेकंड-हैंड स्मोक से दूरी रखें
- रासायनिक धुएं और लकड़ी के धुएं से बचें
- हृदय और फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए योग और व्यायाम करें
यह भी पढ़ें- एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर, Bollywood के ‘ही-मैन’ Dharmendra की 6 Classic Super hit Movies

Join Channel