टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कंधे में चोट के कारण धवन का न्यूजीलैंड दौरा अधर में

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन का यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधा चोटिल हो गया।

08:52 AM Jan 20, 2020 IST | Desk Team

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन का यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधा चोटिल हो गया।

बेंगलुरु : भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन का यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान कंधा चोटिल हो गया। इसके बाद धवन को एक्स-रे के लिए ले जाया गया। वहां से लौटने के बाद उनके बायें हाथ में स्लिंग (पट्टी) लगा दिखा जिससे उनके न्यूजीलैंड दौरे पर जाने पर संदेह पैदा हो गया। 
Advertisement
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 24 जनवरी को आकलैंड में पहला टी20 मुकाबला खेलना है। इस दौरे के लिए टीम सोमवार को रवाना होगी। आस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में धवन कवर क्षेत्र में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और उन्होंने आरोन फिंच के शाट को रोकने के लिए छलांग लगायी जिससे उनका बायां कंधा चोटिल हो गया।  
Advertisement
Next Article