Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

धीरज धूपर ने क्रिसमस पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, सैंटा क्लॉज बनाकर बेटे जैन का फेस किया रिवील

धीरज धूपर ने हाल ही में अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। धीरज और उनकी वाइफ विन्नी अरोड़ा ने इस क्रिसमस को और भी स्पेशल बना दिया। अब फाइनली धीरज और विन्नी ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे से सबकी मुलाकात करवाई है और अपने चाहने वालों को क्रिसमस एक बड़ा तोहफा दिया है।

11:58 AM Dec 26, 2022 IST | Desk Team

धीरज धूपर ने हाल ही में अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। धीरज और उनकी वाइफ विन्नी अरोड़ा ने इस क्रिसमस को और भी स्पेशल बना दिया। अब फाइनली धीरज और विन्नी ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे से सबकी मुलाकात करवाई है और अपने चाहने वालों को क्रिसमस एक बड़ा तोहफा दिया है।

टीवी के पॉपुलर हैंडसम हंक धीरज धूपर ने हाल ही में अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। धीरज और उनकी वाइफ विन्नी अरोड़ा ने इस क्रिसमस को और भी स्पेशल बना दिया। आपको बता दें, ये दोनों कुछ वक़्त पहले ही पेरेंट्स बने हैं। विन्नी अरोड़ा ने 10 अगस्त को ही अपने बेटे हो जन्म दिया था। उनके बेबी शावर की तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 
Advertisement
ऐसे में फैंस उनके बेबी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। लेकिन अभी तक कपल ने बेबी का चेहरा दुनिया की नज़रों से छिपा कर रखा था। लेकिन अब फाइनली धीरज और विन्नी ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे से सबकी मुलाकात करवाई है और अपने चाहने वालों को क्रिसमस एक बड़ा तोहफा दिया है। इस बार धीरज धूपर ने अपने बेटे को सैंटा क्लॉस बनाकर उसे दुनिया से मिलवाया है। 
एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बेटे की एक सोलो फोटो और एक फैमिली फोटो पोस्ट की है। इन तस्वीरों में पहली बार उनके बेटे का चेहरा साफ तौर पर दिखाई दिया है। तस्वीर में बच्चे ने सैंटा क्लॉज के कपड़े पहने हुए हैं, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहा है। वहीं धीरज ने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया है। आपको बता दें, एक्टर ने अपने लाड़ले का नाम जैन रखा है। 

इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘जैन से मिलिए, वो सब कुछ जो हम हमेशा से चाहते थे। मैरी क्रिसमस’। आपको बता दें, ये फोटोज देखने के बाद अब फैंस बेबी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर में जैन के चेहरे पर एक मुस्कुराहट नज़र आ रही है, जो लोगों को अट्रैक्ट कर रही है। 

वहीं सेलेब्स भी जैन से अपनी नज़रे नहीं हटा पा रहे। हर कोई धीरज धूपर के बेटे को पहली बार देखकर उसपर अपना दिल हार बैठा है। ऐसे में एक्टर का पोस्ट और नन्हे जैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। 

Advertisement
Next Article