पृथ्वी शॉ की आंख से कचरा साफ करते दिखे धोनी, तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ की आंख में कुछ कचरा गिर जाने के बाद पृथ्वी शॉ परेशान हो रहे थे। जिसके बाद पास में ही विकेटकीपर बन खड़े चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसे हटाया।
02:11 PM Sep 26, 2020 IST | Desk Team
शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा खूबसरत नजारा देखने को मिला जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया, दरअसल मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ की आंख में कुछ कचरा गिर जाने के बाद पृथ्वी शॉ परेशान हो रहे थे।
जिसके बाद पास में ही विकेटकीपर बन खड़े चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसे हटाया। इस सुंदर वाक्या की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं, क्रिकेट फैंस भी इसे जमकर पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि पृथ्वी शॉ ने चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। पृथ्वी ओपनिंग पर उतरे थे। उन्होंने शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। पृथ्वी ने 43 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाए। पृथ्वी के बाद पंत ने 37 तो श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाकर स्कोर 175 पर ला खड़ा किया।
Advertisement
Advertisement