टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विराट की मदद करते हैं धोनी : कुंबले

अनिल कुंबले ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम में उपस्थिति मौजूदा कप्तान विराट कोहली को मैदान पर सही फैसले लेने में मददगार साबित होती है।

01:03 PM Mar 20, 2019 IST | Desk Team

अनिल कुंबले ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम में उपस्थिति मौजूदा कप्तान विराट कोहली को मैदान पर सही फैसले लेने में मददगार साबित होती है।

नई दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम में उपस्थिति मौजूदा कप्तान विराट कोहली को मैदान पर सही फैसले लेने में मददगार साबित होती है। भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में आस्ट्रेलिया से पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जबकि टीम का अगला बड़ा लक्ष्य 30 मई से ब्रिटेन में होने वाला आईसीसी वनडे विश्वकप है।

Advertisement

हालांकि आस्ट्रेलिया के हाथों घरेलू सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम की तैयारियों और विराट के फैसलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। टीम इंडिया के मुख्य कोच रह चुके अनिल कुंबले ने कहा कि विराट को धोनी की मैदान पर मौजूदगी से काफी मदद मिलती है और वह सही फैसले लेने में सहज रहते हैं क्योंकि धोनी के पास अपार अनुभव है।

धोनी, विराट को सही फैसले लेने में भी मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं कहूंगा कि विराट धोनी की मौजूदगी में ज्यादा बेहतर कप्तानी करते हैं। वह निश्चित ही धोनी के विकेट के पीछे खड़े रहने पर सहज महसूस करते हैं। दोनों के बीच लगातार बात होती रहती है और विराट अहम फैसले ले पाते हैं। दरअसल विश्वकप से पूर्व भारत की आखिरी वनडे सीरीज आस्ट्रेलिया से थी जिसमें धोनी आखिरी दो मैचों से बाहर रहे थे और खासकर कीपिंग में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

वर्ष 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट और 2017 में वनडे की कप्तानी विराट को सौंप दी थी और इस वर्ष वह अपना आखिरी विश्वकप खेलने उतर रहे हैं। धोनी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुये पूर्व कप्तान ने कहा कि धोनी लंबे समय तक टीम के कप्तान रहे और उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है।

Advertisement
Next Article