धोनी अपनी बटालियन के साथ घाटी में बढ़ते तनाव के बीच इस अंदाज में दिखाई दिए, देखें वीडियो
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपनी सेना के साथ कश्मीर में तैनात हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
07:14 AM Aug 05, 2019 IST | Desk Team
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपनी सेना के साथ कश्मीर में तैनात हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। धोनी ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है और इस समय वह सेना के साथ कश्मीर में तैनात हैं।
Advertisement
कश्मीर में धोनी विक्टर फोर्स के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। धोनी का सोशल मीडिया पर ड्यूटी संभालने के बाद पहली बार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में धोनी अपनी सेना के साथी जवानों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अपनी टीम के लिए धोनी सर्विस कर रहे हैं।
विश्व कप से बाहर होने के बाद यह अटकलें आ रहीं थीं कि धोनी संन्यास ले लेंगे लेकिन उन्होंने इसी बीच बोर्ड से अनुरोध किया कि उनका नाम वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में ना शामिल किया जाए क्योंकि वह भारतीय सेना में अपनी ड्यूटी संभालना चाहते हैं।
भारतीय सेना में धोनी ने 31 जुलाई को विक्टर फोर्स के साथ कश्मीर में ड्यूटी संभाली है। बता दें कि धोनी कश्मीर में अपनी बटालियन के साथ 15 अगस्त तक रहेंगे। धोनी को इस दौरान पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी दी गई है।
लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से धोनी को 2011 में नवाजा गया था। हालांकि सेना के विमान से पांच पैराशूट जंप धोनी ने 2015 में आगरा ट्रेनिंग कैंप में लगाई थी जिसके बाद वह पैराट्रूपर के लिए क्वालिफाइड हो गए थे। धोनी पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा बटालियन के सदस्य हैं।
कई बार सेना की वर्दी में धोनी को देखा जा चुका है। धोनी ने जवान के रूप में अपना पद्म सम्मान लिया था। कश्मीर में जिस विक्टर फोर्स के साथ धोनी तैनात हुए हैं। कश्मीर के सबसे ज्यादा आतंक प्रभावित जिलों जैसे शोपियां और अनंतनाग में उनकी यूनिट है। कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों से माहौल गमगीन चल रहा है।
अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती का आदेश घाटी में दिया गया है लेकिन रोजाना नए आदेश आ जाते हैं जिसे हड़कंप मच जाता है। बता दें कि मोबाइल सेवा भी जम्मू-कश्मीर में आंशिक रूप से बंद कर दी गई है जिससे अफवाहों पर रोक लग जाए।
Advertisement