टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

IPL में यह कारनामा करने वाले धोनी बने पहले भारतीय बल्लेबाज

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपनी धुआधार पारी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत न दिला

06:50 PM Apr 22, 2019 IST | Desk Team

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपनी धुआधार पारी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत न दिला

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अपनी धुआधार पारी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत न दिला सके हों लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का रिकार्ड उन्होंने अपने नाम जरूर कर लिया है।

Advertisement

चेन्नई को बेंगलुरू से उसके घरेलू एम चिन्नास्वामी मैदान पर रविवार को एक रन से हार झेलनी पड़ी थी जो उसकी लगातार दूसरी शिकस्त है।

इस मैच में चेन्नई के कप्तान धोनी ने अकेले दम पर संघर्ष करते हुये 48 गेंदों में पांच चौके और सात छक्के लगाते हुये नाबाद 84 रन की लाजवाब पारी खेली थी।

हालांकि टीम लक्ष्य का पीछा करने में मात्र एक रन से चूक गई। धोनी अपनी इस पारी की बदौलत हालांकि आईपीएल इतिहास के पहले भारतीय क्रिकेटर बन गये जिसने 200 छक्के लगाने की उपलब्धि अपने नाम की है।

वह ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी हैं जिसने यह आंकड़ छूआ है। उनसे आगे इस सूची में कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल हैं जिनके नाम 323 छक्के हैं जबकि बेंगलुरू टीम के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ए बी डीविलियर्स 204 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

धोनी ने आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी में सात छक्के जड़े जिसके बाद उनका कुल आंकड़ 203 पहुंच गया है। भारतीय खिलाड़ियों में छक्कों के मामले में चेन्नई के कप्तान सबसे आगे हैं।

उनके बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा (190) दूसरे और फिर सुरेश रैना(190) हैं। आरसीबी के कप्तान विराट(186) उनके बाद हैं।

Advertisement
Next Article