For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आंखों के लेकर पेट के लिए असरदार है खट्टा आंवला, डाइट में शामिल करें इसका जूस

06:06 PM Mar 01, 2024 IST | Aastha Paswan
आंखों के लेकर पेट के लिए असरदार है खट्टा आंवला  डाइट में शामिल करें इसका जूस

Diet Tips: आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद Vitmin-C आपको फिट रखने में मदद करता है। अगर आप रोजाना खाली पेट आंवले का जूस पिते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने में मदद मिलती है। इसके अलावा वजन घटाने में भी मदद करता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं आंवले के जूस के अनगिनत फायदे।

  • कसैला है ये जूस लेकिन अमृत से कम नहीं
  • सुबह पिएंगे तो पाचनशक्ति होगी मजबूत
  • पेट के अल्सर का करे नाश

आंवला के जूस के फायदे

आंवला एक ऐसा फल है, जिसमें Vitmin-C की मात्रा भरपूर होती है। आंवले का स्वाद खट्टा, कड़वा और कसैला होता है, लेकिन इसमें अनगिनत फायदे छिपे होते हैं। लोग आंवला कच्चा खाते हैं। आंवले का अचार, चटनी, मुरब्बा लोग बनाकर खाते हैं। साथ ही इसका जूस भी निकाल कर पीना बेहद हेल्दी है। स्वाद में कसैला और खट्टा होने के कारण इसे कच्चा खाने की बजाय जूस पीना ज्यादा आसान है। कई तरह के शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिंस से भरपूर आंवले के जूस पीने के फायदे (Amla Juice Benefits) होते हैं। यहां जानें इसके फायदे।

लिवर को रखे हेल्दी

अगर आप चाहते हैं कि आप लिवर रोगों से बचे रहें तो आप अपनी डाइट में आंवला या इसका जूस शामिल कर सकते हैं। आंवले का जूस पीने से लिवर फंक्शन में सुधार होता है. आंवले का रस एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है. इसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लीवर के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं।

 

पाचन तंत्र करें मजबूत

कुछ शोध से पता चलता है कि आंवले का रस पाचन स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्रदान कर सकता है. आंवला में एंटीडायरियल प्रॉपर्टीज होती हैं और यह मांसपेशियों की ऐंठन को रोक सकती हैं। इससे पेट में मरोड़, ऐंठन, क्रैम्प की समस्या भी ठीक हो सकती है तो आपके घर में किसी को भी डायरिया हो, इसका सेवन कर सकते हैं। आंवले का एक्स्ट्रैक्ट पेट में होने वाले अल्सर को भी ठीक कर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं।

दिल के लिए है फायदेमंद

आंवले का जूस हार्ट से संबंधित कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है। एक स्टडी में लगातार 12 सप्ताह तक प्रतिदिन 2 बार 500 ग्राम आंवले का सत पीने के लिए दिया गया। इससे ट्राइग्लिसराइड्स, टोटल कोलेस्ट्रॉल, बैड कोलेस्ट्रॉल काफी हद तक कम होता पाया गया। यदि आप आंवले का जूस पीते हैं, तो हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर, इंफ्लेमेशन होने की संभावना काफी हद तक कम हो सकती है।

किडनी और बालों के लिए है बेस्ट

यदि आप आंवले का जूस पीते हैं तो इससे आपकी स्किन, बाल से लेकर किडनी भी हेल्दी रहेगी। आंवले के रस में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। शोध से पता चलता है कि यह किडनी के स्वास्थ्य में सहायता कर सकता है।

साथ ही आंवले का अर्क ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके उम्र से संबंधित किडनी रोग को रोकने में मदद करता है। किडनी फंक्शन को नॉर्मल बनाए रखता है। आंवले का जूस पीने से बाल हेल्दी रहते हैं। बालों का विकास तेजी से होता है। बाल टूटते नहीं हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×