For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Dipika-Shoaib का नया आशियाना बनकर हुआ तैयार, बेटे रुहान संग नए 'शोएका हाउस' की दिखाई झलक

03:28 PM Oct 03, 2023 IST | Ekta Tripathi
dipika shoaib का नया आशियाना बनकर हुआ तैयार  बेटे रुहान संग नए  शोएका हाउस  की दिखाई झलक

छोटे परदे की बेहद खूबसूरत जोड़ी दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ पर फोकस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल दोनों ही कपल इस वक़्त अपने पैरेंटहुड को एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ कपल अपने यूट्यूब व्लॉग पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। जहां वो अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अपने लेटेस्ट व्लॉग में शोएब और दीपिका ने अपने 'शोएका हाउस' की एक खास झलक दिखाई हैं। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल हाल ही में दीपिका और शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की हैं। जिसमें ये दोनों ही कपल अपने घर की कुछ खास झलक दिखा रहे हैं। बता दे की कपल का वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया है। कपल के सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो गया है, जिसकी एक झलक उन्होंने हाल ही अपने फैंस को दिखाई है, साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि उन्होंने अपने इस सपनों के घर का क्या नाम रखा है।

बता दे की कपल ने हाल ही में अपने बेटे रुहान को दुनिया से रूबरू कराया हैं। जहां अपने सपनों के घर की झलक दिखाते हुए भी कपल ने अपने बेटे रुहान की मस्ती भरे कुछ पल को साझा किया हैं। इसी के साथ दीपिका और शोएब ने अपने फैंस को एक और सरप्राइज दे दिया हैं। जहां कपल ने अपने नए आशियाना का नाम अपने फैंस के दिए हुए नाम 'शोएका' पर रखा है, बता दे की कपल को ये नाम उनके फैंस ने दिया है।

बता दे की इस वीडियो में दीपिका बताते हुए रो पड़ीं कि शोएब और उन्होंने सालों की कड़ी मेहनत के बाद अपना ये सपना पूरा किया है। दीपिका ने ये भी बताया कि उनका और शोएब का हमेशा से सपना था कि बड़ा घर हो, ज्यादा स्पेस हो और अच्छा इंटीरियर हो।

फाइनली सपना पूरा हुआ। वही शोएब और दीपिका की इस वीडियो को अब फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ekta Tripathi

View all posts

Advertisement
×