W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुंबई में बढ़ रहे है कोरोना केस, जसलोक हॉस्पिटल को कोरोना अस्पताल बनाया गया

मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुंबई नगर निगम ने संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए यहां के जसलोक हॉस्पिटल को कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया है।

02:00 PM Apr 15, 2021 IST | Desk Team

मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुंबई नगर निगम ने संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए यहां के जसलोक हॉस्पिटल को कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया है।

मुंबई में बढ़ रहे है कोरोना केस  जसलोक हॉस्पिटल को कोरोना अस्पताल बनाया गया
Advertisement
मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुंबई नगर निगम ने संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए यहां के जसलोक हॉस्पिटल को कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा बुधवार को जारी परिपत्र के अनुसार जसलोक अस्पताल में गैर कोविड-19 मरीजों को भर्ती नहीं किया जायेगा और इस संबंध में अस्पताल के प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से निर्देश जारी किया गया है।बीएमसी सूत्रों ने बताया कि शहर में संक्रमण की दूसरी लहर के बाद से यह कोई पहला बड़ा निजी अस्पताल है जिसे पूर्णत: कोविड-19 अस्पताल में बदला गया है।
Advertisement
नगर निगम ने अस्पताल के गैर कोविड-19 वार्ड में भर्ती ऐसे मरीज जिन्हें अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता नहीं है और जिनकी हालत स्थिर है, उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का निर्देश दिया है। वहीं अतिरिक्त देखभाल वाले गैर कोविड-19 मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेजने के निर्देश दिये गये हैं।
बीएमसी के अनुसार अस्पताल पिछले साल महामारी की शुरुआत से ही गंभीर हालत वाले कोविड-19 के मरीजों का उपचार कर रहा है।नगर निगम के अनुसार मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 9,925 मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,44,942 हो गयी। वहीं संक्रमण से 54 और लोगों की मौत हुई।

उपराष्ट्रपति नायडू ने की राज्यपालों से अपील, कोरोना के खिलाफ समन्वय बनाकर चलाए जागरूकता अभियान

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×
© Copyright, All Rights Reserved.