Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ये 5 गलतियां भूलकर भी पटाखों के जलने पर नहीं करें, तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय

दिवाली का त्योहार देश भर में इस साल 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। खुशियों और दीयों का त्योहार भी दिवाली को कहते हैं।

10:46 AM Oct 25, 2019 IST | Desk Team

दिवाली का त्योहार देश भर में इस साल 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। खुशियों और दीयों का त्योहार भी दिवाली को कहते हैं।

दिवाली का त्योहार देश भर में इस साल 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। खुशियों और दीयों का त्योहार भी दिवाली को कहते हैं। चारों तरफ रोशनी ही दिवाली के दिन नजर आती है। इस दिन लोग आतिशबाजी करते हैं। लेकिन कुछ लागों के साथ आतिशबाजी करने के चक्कर में हादसे हो जाते हैं। 
Advertisement
पटाखों में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स होते हैं जिसकी वजह से प्रकृति और पर्यावरण खराब हो जाता है। इतना ही नहीं कई लोगों पटाखों की तेज आग और रोशनी से जल भी जाते हैं। बता दें कि पटाखों से होने वाले घाव में जलन बाकी जलन के घावों से अलग होती है।
पटाखों के घावों को लोग नजरअंदाज कर देते हैं जिसके बाद यह जानलेवा भी हो जाता है।  पटाखों से जलने पर कुछ घरेलू उपचारों से इलाज कर सकते हैं। कई बार लोग थोड़ी सी लापरवाही पटाखों को जलाते वक्त कर देते हैं जिसके बाद बड़ा हादसा हो जाता है। 
ये 5 गलतियां कभी न करें पटाखे से जलने पर 

जब भी लोग पटाखे से जल जाते हैं तो उस पर बर्फ लगा लेते हैं। लेकिन बता दें कि पटाखों के जलने पर कभी भी बर्फ नहीं लगानी चाहिए। कहते हैं कि बर्फ पटाखे के घाव पर लगाने से ब्लड क्लॉट हो जाता है। रक्त संचार पर भी इसका असर होता है। अगर आप पटाखे से जल जाते हैं तो बर्फ का इस्तेमाल नहीं करें। 
कई बार पटाखा के जलन से त्वचा पर फफोले हो जाते हैं। उन्हें फोड़ने से घाव पर इंफेक्‍शन होने का खतरा बढ़ जाता है। 
पटाखों के घाव पर रूई या कॉटन नहीं लगानी चाहिए। घाव पर रूई चिपक जाती है जिसके बाद जलन बढ़ जाती है। 
पटाखों से जलने के बाद ओरआरएस का घोल पीड़ित को देना चाहिए। पानी इसलिए नहीं देते क्योंकि सांस की नली में पानी फंस जाता है। इसलिए ओरआएस का घोल पीड़ित को देते हैं। 
अगर पटाखे से जलने के बाद कपड़ा त्वचा के साथ चिपक जाएं तो जल्द से जल्द पीड़ित को डॉक्टर के पास ले जाएं। कहते हैं कि घाव बड़ा जो जात है और वह शरीर में इंफेक्‍शन भी फैला देता है। 
इन घरेेलू उपचार का करें इस्तेमाल
पानी का करें इस्तेमाल

पटाखों के घाव पर ठंडा पानी तुरंत डालें। अगर पटाखों से हाथ या पैर जल जाता है तो थोड़ी देर तक ठंडे पानी में डालकर रख दें। उसके बाद डॉक्टर को दिखा लें। 
नारियल का तेल 

त्वचा पर कम दिखाई देती है पटाखों से होने वाली जलन लेकिन चुभन बहुत ही गंभीर होती है। पटाखों के घाव पर नारियल का तेल लगाना अच्छा होता है। अत्यक जलन पर नारियल का तेल लगाने से आराम मिलता है। पटाखों से अगर आप ज्यादा जल जाते हैं तो घाव पर नारियल तेल लगाना के बाद डॉक्टर को दिखा लें। 
तुलसी की पत्तियों का रस 
तुलसी की पत्तियों काे पीसकर पटाखों के घाव पर उसका पेस्ट बनाकर वहंा पर लगा लें। घाव पर तुलसी के पत्तों का रस लगाना बहुत फायदेमंद होता है और त्वचा भी अच्छी होती है। साथ ही घाव में जलन भी कम होती है। इस रस को जले हुए जगह पर लगाने से घाव जल्दी ठीक होता है। 

Advertisement
Next Article