W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Diwali 2024 : Kashi की देव दीपावली में 12 लाख दीप होंगे प्रज्वलित

08:03 PM Sep 21, 2024 IST | Abhishek Kumar
diwali 2024    kashi की देव दीपावली में 12 लाख दीप होंगे प्रज्वलित

Diwali 2024 : काशी के देव दीपावली की पहचान लोकल से ग्लोबल हुई है। इस बार योगी सरकार काशी के 84 से अधिक घाट, कुंड और तालाबों को 12 लाख दीपों से प्रजज्वलित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में 15 नवंबर को देव दीपावली होगी।

Advertisement

Diwali 2024 : देव दीपावली पर काशी के घाट दीपों की रोशनी से नहाए दिखाई देते हैं। दीपों की माला पहने हुए काशी के अर्धचन्द्राकार घाटों की छटा अलौकिक और अद्भुत दिखाई देती है। देव दीपावली को देखने के लिए देशी और विदेशी मेहमान भी काशी आते हैं।इस वर्ष देव दीपावली का नज़ारा 15 नवंबर को दिखेगा, जब खुद देवता देव दीपावली मनाने के लिए काशी के घाटों पर उतरेंगे। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों और कुंडों को रोशन करेगी। इसमें लाखों दीप गाय के गोबर से बने होंगे।

Advertisement

Diwali 2024 : काशी के 84 से अधिक घाट, कुंड और तालाबों पर इस साल योगी सरकार और जन सहभागिता के जरिए 12 लाख से अधिक दीप जगमगाते दिखेंगे। पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि 12 लाख दीपकों में ढाई से तीन लाख दीपक गाय के गोबर से बने होंगे।इस दौरान गंगा पार रेत पर भी दीपक जलते हुए दिखेंगे, जिससे घाट के पूर्वी क्षेत्र गंगा की रेत का इलाका भी पूरी तरह जगमग होगा। इसके अलावा घाटों की साफ-सफाई होगी और गंगा किनारे सदियों से खड़े ऐतिहासिक घाटों को फसाड लाइट और इलेक्ट्रिक लाइट से रोशन किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि लेजर शो के माध्यम से घाट पर गंगा अवतरण और शिव महिमा दिखाई जाएगी। गंगा पार रेत पर प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का भी शो किया जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। देव दीपावली पर काशी की इस अनोखी छटा को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बोट और क्रूज आदि फुल हो जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×