For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Diwali Wishes In Hindi 2024: रोशनी के त्योहार दिवाली पर अपने करीबियों को ये संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं

Diwali Wishes In Hindi 2024: रोशनी के त्योहार दिवाली पर अपने करीबियों को ये संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं

11:30 AM Oct 30, 2024 IST | Ritika Jangid

Diwali Wishes In Hindi 2024: रोशनी के त्योहार दिवाली पर अपने करीबियों को ये संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं

diwali wishes in hindi 2024  रोशनी के त्योहार दिवाली पर अपने करीबियों को ये संदेश भेजकर दें शुभकामनाएं

Diwali Wishes In Hindi 2024: गणेश-लक्ष्मी का हो घर में वास, बांटें खुशियां, रहे अपनों का साथ, भगवान राम को करके याद, मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार! Happy Diwali 2024!दिवाली साल का सबसे बड़ा फेस्टिवल माना जाता है। इस साल दीपों का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर में रंगोली बनाई जाती है, घर को लाइट्स और फूलों से सजाया जाता है। इस दिन लोग घर को खूबसूरत दिखाने के लिए हर जतन करते हैं।

रोशनी के त्योहार दिवाली पर लोग अपने प्रियजनों को गिफ्ट देते हैं। इन्हें सम्मान स्नेह का प्रतीक माना जाता है। लेकिन आप उपहार के साथ ही सुबह अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवारजनों को शुभकामना भरे संदेश दे सकते हैं।

दिवाली पर अपने करीबियों को भेजें ये शुभकामनाएं

दीपों की रोशनी में आपका जीवन भी उज्जवल हो। मिठाईयां और उपहार सभी के चेहरों पर हंसी लाएं। शुभ हो दीपोत्सव का त्योहार

दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार, पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार। मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार। छोटी दिवाली की शुभकामनाएं

पवित्रता और समृद्धि का यह त्योहार आपके जीवन को रंगीन और आनंदमय बनाए। दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

द्वार पर प्यार का दीप जलाएं, सुख-समृद्धि जीवन में आएखुशियां मिले भरपूर, हैप्पी दिवाली!

गणेश-लक्ष्मी का हो घर में वास, बांटें खुशियां, रहे अपनों का साथ, भगवान राम को करके याद, मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार! Happy Diwali 2024!

भगवान करें हर घर में हो उजाला, आए ना कभी कोई रात काली। हर घर में हों खुशियां, हर घर में हो रोशन दिवाली Happy Diwali 2024!

आपके जीवन में फुलझड़ियों सी मुस्कुराहट और पटाखों सी हंसी हो। आशों के दीपों से रोशन आपके जीवन की हर घड़ी हो, हैप्पी दीवाली

रंगोली के रंग आपके जीवन में भर जाएं, दीयों का उजाला आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लाएं Happy Diwali 2024!

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×