W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'पिता रोते हुए मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए, नीचे से ब्लड गिर रहा.. इंडिगो स्टाफ बोली- सॉरी हम नहीं दे सकते...', देखें वीडियो

01:11 PM Dec 05, 2025 IST | Shivangi Shandilya
 पिता रोते हुए मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए  नीचे से ब्लड गिर रहा   इंडिगो स्टाफ बोली  सॉरी हम नहीं दे सकते      देखें वीडियो
Indigo Flights Cancelled

Indigo Flights Cancelled: पिछले दिनों से भारत के अधिकांश एयरपोर्ट पर हाहाकार मचा हुआ है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो में परिचालन परेशानी लगातार चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी है। आज देशभर में लगभग 1600 विमानों को कैंसिल किया गया है। इसमें अधिक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है। जबकि कई उड़ानें देर से रवाना होने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आज दिल्ली IGI से रात 12 बजे तक इंडिगो कि सभी फ्लाइट्स कैंसिल है।

Advertisement

विमान रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर बवाल काटा है। सोशल मीडिया पर यात्रियों के हंगामें के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में तो एक यात्री अपनी बेटी के लिए सैनेटरी पैड मांग रहा है, लेकिन इंडिगो स्टाफ ने पैड देने से साफ़ इंकार कर दिया। जिसके बाद हंगामा तेज होते हुए देखा गया.

Advertisement

Indigo Flight Viral Video: देखें वायरल वीडियो

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इंडिगो के काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। कुछ यात्री फ्लाइट की टाइमिंग पूछ रहा है तो कुछ यात्री अपनी अन्य परेशानियों को लेकर बहस कर रहा है। लेकिन इसी बीच काउंटर पर एक यात्री आता है और वह स्टाफ को अपनी परेशानी बताते हुए कहता है कि "“सिस्टर, मेरी बेटी को सेनेटरी पैड चाहिए…मेरी बेटी को पीरियड हुआ है…ब्लड गिर रहा है…प्लीज सेनेटरी पैड दे दीजिए” .

बता दें कि इंडिगो स्टाफ पहले तो उनकी बात सुनने को तैयार नहीं था। लेकिन जब सुन भी ली तो उन्होंने सीधे कह दिया कि ‘सॉरी सर हम ऐसा नहीं कर सकते।’ इस वायरल वीडियो ने लोगों के बीच गुस्सा और नाराजगी पैदा कर दी है।

Indigo Flights Delayed: आज देशभर में इतनी फ्लाइट्स कैंसिल

Indigo Flights Cancelled
Indigo Flights Cancelled

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार चौथे दिन क्रू मेंबरों (पायलट और अन्य फ्लाइट स्टाफ) की भारी कमी से जूझ रही है। इसी वजह से शुक्रवार को दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद समेत कई एयरपोर्ट्स पर 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरपोर्ट्स पर हालात बेहद खराब हो गए हैं—यात्रियों को समय पर जानकारी नहीं मिल रही, पानी-खाने और जरूरी सामानों को लेकर उनका स्टाफ से विवाद हो रहा है।

Indigo Flights Cancelled: यात्री 24-24 घंटे से फ्लाइट का कर रहे इंतजार

Indigo Flights Cancelled
Indigo Flights Cancelled

कई जगहों पर स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। कई एयरपोर्ट्स पर यात्री 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं और सीढ़ियों-कुर्सियों पर रात बिताने को मजबूर हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें आज रात 12 बजे तक रद्द घोषित कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: हवाई सफर हुआ महंगा, दिल्ली से मुंबई का किराया 40,579 रूपए; आज 1600 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल,जानें क्या है पूरा मामला?

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×