Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भूलकर भी भुट्टा खाने के बाद न करें ये काम, हो सकता है इन बीमारियों का खतरा

गरमा गरम भुट्टे खाने का मजा बारिश के मौसम में अलग ही आता है। भुट्टा स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

01:51 PM Aug 07, 2019 IST | Desk Team

गरमा गरम भुट्टे खाने का मजा बारिश के मौसम में अलग ही आता है। भुट्टा स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

गरमा गरम  भुट्टे खाने का मजा बारिश के मौसम में अलग ही आता है। भुट्टा स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भुट्टे में बहुत पाई जाती है। 
Advertisement
हड्डियों को भी भुट्टा मजबूत करता है साथ ही शरीर में ताकत भी आती है। लेकिन कभी भी भुट्टा खाने के बाद पानी पीने की गलती ना करें। भुट्टा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से कई बीमारी होने का खतरा हो जाता है। 

चलिए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में-

1. कई ऐसे लोग होते हैं जो भुट्टा खाने के बाद पानी पीते हैं लेकिन ऐसा करना स्वास्‍थ्‍य के लिए अच्छा नहीं होता है। दरअसल भुट्टा भारी होता है और इसके खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट भर जाता है और सड़न पेट में हो जाती है। इस वजह से गैस्ट्रिक की परेशानी भी हो सकती है। 
2. भुट्टा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म धीरे हो जाता है। इसके पीछे की वजह ये है कि पानी के पेट में पहुंच जाने पर भुट्टे के दोन गल नहीं पाते हैं।
3. कई सारे ऐसे लोग होते हैं जिनका भुट्टा खाने के बाद पेट फूलने की परेशानी शुरू हो जाती है। इसी वजह से भुट्टा खाने के बाद कभी भी पेट भरकर पानी नहीं पीना चाहिए। 
4. भुट्टा खाने के बाद कभी भी दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से चर्बी जम जाती है। क्योंकि ये दोनों ही गारिष्ठ भोजन है। इनका एक साथ सेवन करने से ये ढंग से पच नहीं पता है।
5. भुट्टा खाने के बाद जूस का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें भी पानी होता है। ये पोषक तत्व अवशोषित करने की प्रक्रिया को रोक सकता है।
Advertisement
Next Article