भूलकर भी इन चार चीजों का न करें सुबह खाली पेट, वर्ना हो जाएंगे बीमार
अगर आप अपनी दिनचर्या सुधार लेंगे तो आपकी जिंदगी अच्छी और सेहतमेंद हो जाएगी। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में भी आप सेहतमंद रहकर आराम से जी सकते हैं।
02:00 PM Sep 26, 2019 IST | Desk Team
अगर आप अपनी दिनचर्या सुधार लेंगे तो आपकी जिंदगी अच्छी और सेहतमेंद हो जाएगी। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में भी आप सेहतमंद रहकर आराम से जी सकते हैं। सेहतमंद जिंदगी के लिए आपको स्वस्थ शरीर के साथ-साथ अपना खानपान और भूरपूर नींद लेना बहुत जरूरी हाेता है।
Advertisement
सुबह से आपके दिन की शुरुआत होती है और यही समय होता है जब आपको सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसी कई चीजें हैं जो सुबह उठकर खाली पेट कभी नहीं लेनी चाहिए। ऐसा करने से आप बीमार भी हो सकते हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में-
1. टमाटर
विटामिन सी और कई पोषक तत्व टमाटर में पाए जाते हैं। खाली पेट टमाटर को कभी नहीं खाना चाहिए। खाली पेट टमाटर का सेवन करने से पेट के अंदर टैनिक ऐसिड की मात्रा ज्यादा हो जाती है जिसके बाद मरोड़, गैस यह सभी परेशानियां हो जाती हैं।
2. दही
खाली पेट कभी भी दही या अन्य फर्मेन्टिड मिल्क प्रॉडक्ट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल हाइड्रोक्लोरिक ऐसिड पेट में बनता है। पेट में जो लैक्टिक ऐसिड मौजूद होते हैं उसे यह ऐसिड खत्म कर देता है। इससे ऐसिडिटी की परेशानी और पेट में जलन या दर्द की समस्या हो जाती है।
3. नाशपाती
पोटैशियम, विटामिन के, फिनॉलिक कंपाउंड, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैगनीज यह सब तत्व नाशपाती में पाए जाते हैं। अगर आप खाली पेट इस फल का सेवन करते हैं तो अंदरुनी कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। एक स्टडी में पता चला है कि खाली पेट नाशपाती का सेवन करने से शरीर के अंगों को बाहरी प्रदूषण सोखने से बचाने वाले म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान हो जाता है।
5. केले
कई लोगों की आदत होती है खाली पेट केला खाने की लेकिन आपको पता है खाली पेट केले का सेवन करने से यह आपको बीमार कर सकता है। केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। खून में पहले से मौजूद इन तत्वों की मात्रा इस फल को खाने से गड़बड़ा जाती है जिसकी वजह से बेचैनी होना, उल्टी जैसा लगता, दस्त लगने यह परेशानियां हो जाती हैं।
Advertisement