टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मां लक्ष्मी की कृपा और धन से जुड़ी सभी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाए

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन करना काफी ज्यादा महत्व रखता है।

07:08 AM Nov 22, 2019 IST | Desk Team

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन करना काफी ज्यादा महत्व रखता है।

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन करना काफी ज्यादा महत्व रखता है। सभी लोग मां लक्ष्मी की पूजा पूरी विधि अुनसार करते हैं जिससे की धन संबंधी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। वैसे तो आप सभी ने मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई तरह-तरह के उपाय किए होंगे,मगर आज हम आपको कुछ ऐसे अचूक उपाय बताने वालें हैं। जिन्हें शुक्रवार के दिन करना धन और समृद्धि का वरदान माना जाता है। 
Advertisement
शुक्रवार के दिन सुबह उठते ही मां लक्ष्मी को नमन कर सफेद वस्त्र पहने। मां लक्ष्मी के श्री स्वरूप एंव कमल का फूल चढ़ाएं। 
शुक्रवार के दिन घर से काम पर निकलते समय थोड़ा-सी मीठी दही खाकर निकलें।
जिन भी दपंत्ति के बीच तनाव रहता है ऐसे लोग शुक्रवार के दिन अपने शयनकक्ष में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं। 
यदि आपके काम में बाधा आ रही है तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शक्कर डालें।
उपाय…
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के  मंदिर जाकर शंख,कौड़ी,कमल,मखाना,बताशा मां को अर्पित करें। क्योंकि यह सारी चीजें मां लक्ष्मी को सबसे ज्यादा प्रिय हैं।
वहीं गजलक्ष्मी मां की पूजा-अर्चना करने से संपत्ति और संतान की प्राप्ति होती है।
वीरलक्ष्मी माता की उपासना सौभाग्य के साथ स्वास्थ्य भी देने वाली होती है। 
लक्ष्मी मां का एक रूप अन्न भी है। कई सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो गुस्से में भोजन की थाली फेंक देते हैं। ऐसा करने से धन,वैभव एंव पारिवारिक सुख के लिए हानिकारक होती है। 
घर में सुख-समृद्धि हेतु पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े रहकर लोहे के बर्तन में जल,चीनी,घी और दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालने से घर में लंबे वक्त तक सुख समृद्धि बनी रहती है साथ ही लक्ष्मी का वास होता है। 
घर में बार-बार धनहानि की परेशानी हो रही है तो शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कर गुलाल पर शुद्घ देसी घी का दोमुखी दीपक जलाना शुभ माना जाता है। दीपके जलाते वक्त मन ही मन में यह कामना करें कि भविष्य में घर में धनहानि की परेशानी न झेलनी पड़े। जब दीपक बुझ जाए उसके बाद इसे बहते हुए पानी में बहा देना चाहिए। 
Advertisement
Next Article