टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

किसानों कि मुद्दे पर जो कहा, करो : किरण चौधरी

NULL

07:33 PM Feb 28, 2018 IST | Desk Team

NULL

पानीपत : हरियाणा कांग्रेस विधायक दल नेता किरण चौधरी ने आज प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार से कहा कि किसानों के मुद्दे पर उन्होंने जो वायदे किये हैं, पूरे करे। उन्होंने यहाँ एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए संकट से जूझ रहे किसानों की समस्याओं के लिए खट्टर सरकार को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों का परिणाम किसान भुगत रहे हैं उस पर पुलिस का अत्याचार किसानों की हालत और दयनीय बना रहा है।

Advertisement

श्रीमती चौधरी ने कहा कि सरकार ने किसानों से जो वायदे चुनाव पूर्व किये थे पूरे करे। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तो सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के वायदे से पीछे हटी, फिर उन्होंने प्रदेश के कई हिस्सों में पानी से किसानों को महरूम रखा और अब गन्ना उत्पादकों को उनकी फसल का पैसा नहीं मिल रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा उस पर किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और मामले दर्ज किये जा रहे हैं।

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गलत प्राथमिकताएं अपनाकर वास्तविक मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है और महिलायें, लड़कियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग इस सरकार से त्रस्त हैं और पहला मौका मिलते ही इस सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Next Article