टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शनिवार के दिन ये चीजें भूलकर भी ना खरीदें, वर्ना घर में आएगी दरिद्रता

ग्रहों में सबसे प्रभावशाली भगवान शनिदेव को माना गया है। मान्यता यह भी है भगवान शनि मनुष्य को उसके कर्मो के अनुसार फल देते हैं।

06:35 AM Nov 23, 2019 IST | Desk Team

ग्रहों में सबसे प्रभावशाली भगवान शनिदेव को माना गया है। मान्यता यह भी है भगवान शनि मनुष्य को उसके कर्मो के अनुसार फल देते हैं।

ग्रहों में सबसे प्रभावशाली भगवान शनिदेव को माना गया है। मान्यता यह भी है भगवान शनि मनुष्य को उसके कर्मो के अनुसार फल देते हैं। इसी वजह से लोग भगवान शनिदेव की पूजा करते समय काफी सावधानियां बरतते हैं साथ ही शनि के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार के दिन उनकी विधि-विधान पूजा भी करते हैं।
Advertisement
शनिवार का दिन भगवान शनिदेव की पूजा के लिए खास होता है। जिस भी मनुष्य पर शनिदेव की असीम कृपा बनी रहती है उसके जीवन केे सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। लेकिन अगर शनिदेव क्रोधित होते हैं तो ऐसे लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल शनिवार के दिन ज्यादातर लोगों की छुट्टी होती है जिस वजह से वो लोग शॉपिंग करने चले जाते हैं,लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें शनिवार के दिन खरीदने से हमेशा बचना चाहिए।
1.कैंची

शनिवार के दिन कैंची नहीं खरीदनी चाहिए। इससे लड़ाई-झगड़े होते हैं। शनिवार के दिन नई कैंची घर में लाने से परिवार वालों के बीच तनाव ज्यादा बढ़ सकता है।
2.स्याही
शनिवार के दिन स्याही भी नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से मनुष्य को अपयश मिल सकता है। साथ ही उसे समाज में शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
3.झाडू
इस दिन झाडू खरीदना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है ऐसा करने से घर से देवी लक्ष्मी का वास नहीं रहता। जिस वजह से धन का नाश हो सकता है।
4.काले रंग के जूते 
शनिवार के दिन भूलकर भी काले रंग के जूते भी नहीं खरीदने चाहिए। क्योंकि ऐसा करना आपको असफलता की राह पर ले जाएगा। इससे आपके काम में भी अड़चनें आएंगी।
5.लोहा
शनिवार के दिन लोहा खरीदना अपशगुन माना जाता है। क्योंकि लोहा शनि ग्रह का प्रतीक होता है। इस दिन इसे घर में लानें से पैसों का भारी भरकम नुकसान झेलना पड़ सकता है।
6.सरसों का तेल
शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित किया जाता है। इस वजह से आज के दिन तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि ऐसा करना शनि देव का अपमान करने के बराबर समझा जाता है। 
7.जूते की पॉलिश 
गलती से भी शनिवार के दिन जूते की पॉलिश नहीं खरीदें। क्योंकि पैरों से शनिदेव व्यक्ति पर सवार होते हैं। ऐसे में काले रंग की पॉलिश जूते पर लगाकर उन्हें पहनने का मतलब होता है कि शनि देव का नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है। 
8.चमड़े से बनी चीज़ 
शनि ग्रह का संबंध चमड़े से भी है। इस वजह से इस दिन चमड़ा खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा करना व्यक्ति को मुसीबत में डाल सकता है।
9.काले कपड़े 

शनिवार के दिन काले कपड़ों  की भी खरीदारी नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसे में शनिदेव नाराज हो जाते हैं। साथ ही किस्मत के दरवाजे बंद होने के पूरे-पूरे चांस होते हैं।
10.नमक 
आज के दिन खाने में प्रयोग किए जाने वाले नमक को खरीदने से भी बचना चाहिए। क्योंकि शनिवार के दिन नमक खरीदकर आप कर्ज की चपेट में आ सकते हैं। 
11.काले तिल
शनिवार के दिन काले तिल भी नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से कार्यों में परेशानियां आती है। क्योंकि शनिवार के दिन काले तिल शनिदेव पर चढ़ाए जाते हैं जिससे वह प्रसन्न होते हैं और सभी समस्याओं से आपका बचाव करते हैं। 
Advertisement
Next Article