For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रोजाना किशमिश का पानी पीने के अनगिनत फायदे, जानें कैसे बनाएं सेहतमंद

03:36 AM Nov 15, 2024 IST | Aastha Paswan
रोजाना किशमिश का पानी पीने के अनगिनत फायदे  जानें कैसे बनाएं सेहतमंद

Health Tips: किशमिश के लोकप्रिय ड्राई फ्रूट है जिसे लोग कई तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। स्वाद में हल्की खट्टी-मीठी किशमिश कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यही वजह है कि इसका पानी भी कई समस्याओं से राहत दिलाता है। रोजाना raisin water पीने से कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा कम करता है। जानते हैं किशमिश के पानी के फायदे।

क‍िशम‍िश का पानी पीने के चमत्‍कारी लाभ

किशमिश का पानी एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो आज भी अपने सेहत के लाभ के लिए जाना जाता है। यह आसान और प्रभावशाली उपाय, शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। आपको बता दें क‍ि किशमिश में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। अगर हम क‍िशम‍िश का पानी पीते हैं तो यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इम्युनिटी को बढ़ाता है और खून को साफ करता है।

किशमिश के पानी के फायदे-

  • किशमिश एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाता है और स्किन को पोषण देता है।

  • फेरूलिक एसिड, रूटीन, क्वर्सटिन, ट्रांस कैफ्टारिक एसिड जैसे कंपाउंड से भरा किशमिश कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज और अल्जाइमर से बचाता है। इसे खाने से एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ती है और ब्रेन फंक्शन में सुधार आता है।

  • किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जिससे ये ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट और रेड ब्लड सेल के निर्माण में सहायक होता है। इस तरह ये आयरन डेफिशिएंसी एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाव करता है।

  • किशमिश का पानी पीने से पेट में एसिड की मात्रा संचालित होती है। अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण ये आंतों की कार्यशैली में सुधार लाता है और पेट में मौजूद बैक्टीरिया को भी संचालित करता है।

  • गट बैक्टीरिया को संचालित कर के ये पाचन क्रिया में भी मदद करते है।

  • किशमिश का पानी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। इससे हेयर फॉलिकल मजबूत होते हैं और हेयरफॉल कम होता है।

  • किशमिश का पानी टॉक्सिन फ्लश करने के लिए भी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है।

  • किशमिश का पानी एक बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर है।

  • किशमिश का पानी लिवर डिटॉक्स करने के साथ हड्डियों की ताकत भी बढ़ाता है।

  • किशमिश का पानी नेचुरल तरीके से ब्लड क्लींजर और ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है, जिससे मुंहासे दूर होते हैं और स्किन ग्लो करती है। साथ ही ये एजिंग की प्रक्रिया को भी धीमा करता है।

  • किशमिश में मौजूद नेचुरल शुगर एक क्विक एनर्जी बूस्टर का काम करते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×