Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फल से ज़्यादा फायदेमंद है रोज़ सुबह इन सब्ज़ियों का जूस पीना

08:02 AM Dec 03, 2024 IST | Samiksha Somvanshi

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना, पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत ज़रूरी होता है। इसमें अगर आप जूस का सेवन करें तो ये आपके लिए चमत्कार का काम करेगा।

Advertisement

लेकिन आपको ये ध्यान रखना होगा की फलों का जूस सुबह खाली पेट पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

खासकर डायबिटीज के मरीज को खाली पेट जूस पीने से गैस और अपच की समस्या हो सकती है।

लेकिन फलों की जगह अगर आप सब्जियों के जूस का सेवन सुबह खाली पेट करें तो ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आयुर्वेद डॉक्टर किरण गुप्ता ने बताया कि कोई भी ग्रीन जूस हो उसे सुबह खाली पेट पीना चाहिए क्यूंकि ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

अगर आप जूस सुबह की हल्की धूप में बैठकर पीएंगे तो ज्यादा फायदेमंद रहेगा। सुबह धूप में बैठने से शरीर को विटामिन डी भी प्राप्त होता है।

सहजन की फली का जूस, शीशम के पत्ते का जूस, पेठे का जूस, गाजर-आमला और चुकंदर का जूस, मिक्स वेजिटेबल जूस, मूली और मूली पत्ते का जूस जैसे कई सब्जियों के जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।

जिन लोगों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही जूस का सेवन करना चाहिए। वहीं अगर किसी चीज से एलर्जी है तो उससे बने जूस का सेवन न करें।

ये जानकारी सामन्य ज्ञान के लिए थी बेहतर जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह ले सकते है।

Advertisement
Next Article