Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यह शख्स कर रहा था पानी में आराम, अचानक से आ गई शार्क, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक शख्स पानी में आराम कर रहा था तभी उसके पीछे अचानक से शार्क आ गई

12:10 PM Sep 19, 2019 IST | Desk Team

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक शख्स पानी में आराम कर रहा था तभी उसके पीछे अचानक से शार्क आ गई

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक शख्स पानी में आराम कर रहा था तभी उसके पीछे अचानक से शार्क आ गई जिसके बाद एक ड्रोन ने उस शख्स को शार्क से बचाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो पिछले हफ्ते गुरुवार को पोस्ट किया गया था। 
Advertisement
इस वीडियो में आप देख सकते है कि पानी में कैसे एक सर्फर आराम कर रहा था और तभी शार्क पीछे से आ गई। खबरों के अनुसार शार्क की तस्वीरें क्रिस्टोफर जॉयस ड्रोन से उस समय ले रहे थे। उसी दौरान एक शार्क को सर्फर की तरफ आते हुए उन्होंने देखा और उसके बाद उस शख्स की जान क्रिस्टोफर जॉयस ने अपने ड्रोन से बचाई। 
जैसे ही शख्स की तरफ जॉयस ने शार्क को आते हुए देखा उन्होंने अपने ड्रोन के स्पीकर सिस्टम पर एक संदेश भेजकर सर्फर की जान बचाई। ड्रोन के स्पीकर पर जॉयस ने जोर से कहा, शार्क, शार्क, शार्क, पानी से तुरंत निकलो। सर्फर ने जैसे ही ड्रोन के स्पीकर से यह सुना वह जल्दी से किनारे की तरफ चला गया। 

एक खबर के अनुसार, शार्क की लंबाई जॉयस ने अनुमान लगाई 13 फीट की। ब्रॉन्ज व्हेल या ग्रेट वाइट व्हेल थी। जॉयस ने बताया कि, मैंने ड्रोन का उपयोग करते हुए वेर्री समुद्र में कई शार्क देखी हैं। लेकिन यह पहली बार है जब मैं स्पीकर सिस्टम से किसी को चेतावनी देने में सक्षम हुआ हूं। 
यह पहली बार है जब मैंने शार्क को व्यक्ति की तरफ जाते देखा है। जुलाई में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। फ्लोरिडा के बीच में एक शख्स ने ड्रोन के ही जरिए एक शार्क को आते हुए देखा था। वह शार्क उस शख्स के बच्चों के पास आ रही थी। 
Advertisement
Next Article