For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Dry Ice को माउथ फ्रेशनर के समझ खा गए लोग, मुंह से निकला खून

03:15 PM Mar 05, 2024 IST | Aastha Paswan
dry ice को माउथ फ्रेशनर के समझ खा गए लोग  मुंह से निकला खून

Dry Ice: गुड़गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, गुड़गांव के एक रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस खाते ही 5 लोगों के मुंह से खून निकलने लगा। अगर आप भी स बात से हैरान हैं कि आखिर बर्फ खाने से मुंह से खून कैसे निकल सकता है तो यहां जाने पूरी जानकारी।

Highlights

  • क्या होती है ड्राई आइस
  • जिसे मुंह में लेते ही आने लगा खून
  • सिर्फ टच करने से हो सकता है गड़बड़

बर्फ भी हो सकती है हानिकारक

गुड़गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, गुड़गांव के एक रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर की जगह Dry ice खाते ही 5 लोगों के मुंह से खून निकलने लगा। पुलिस के मुताबिक वेटर ने गलती से माउथ फ्रेशनर की जगह dry ice दे दिया। इसे खाने के बाद लोगों के मुंह में जलन और खून निकलने लगा। जिन लोगों ने खाया था उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें जल्दी-जल्दी हॉस्पिटल पहुंचाना पड़ा। आज हम इस आर्टिकल के जानेंगे ड्राई आइस क्या है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं?

Dry Ice क्या है?

Dry Ice के नाम से ही पता चलता है, कि इसे सूखी बर्फ कहते हैं। जिसका टेंपरेचर 80 डिग्री तक होता है। आपको बता दें, यह सॉलिड कार्बन डाइऑक्साइड से बना होता है। जैसै कि नॉर्मल बर्फ को जब आप मुंह में रखते हैं तो वह पिघलने लगता है। जब नॉर्मल बर्फ पिघलता है तो पानी में बदलने लगता है। वहीं ड्रा Dry Ice पिघलती है तो वह सीधा कार्बन डाइऑक्साइड गैस में फैल जाता है। यह अक्सर मेडिकल स्टोर, किराने के सामान को स्टोर करने के लिए किया जाता है. इसके इस्तेमाल फोटोशूट और थियेटर के दौरान भी किया जाता है।

Dry Ice सेहत के लिए खतरनाक

Dry Ice सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। यह खाते ही गर्मी से पिघल जाती है और फिर पूरे मुंह में फैल जाती है। यह बर्फ जैसे ही पिघलती है। यह कार्बन डाइऑक्साइड गैस में बदल जाती है और मुंह के आसपास और टिश्यूज, सेल्स को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।

इससे व्यक्ति को बेहोशी भी हो सकती है। कुछ मामले में तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ड्राई स्किन को खाना तो छोड़िए इसे स्किन से भी दूर रखना चाहिए। इसे कभी भी छुएं तो भी इसे कपड़े या चमड़े और दस्ताने पहनकर ही टच करें। स्किन के कॉन्टैक्ट में आते ही ब्लीडिंग हो सकती है।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×