For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इम्यूनिटी बढ़ाने से वजन घटाने तक, जानिए अंजीर के चमत्कारी लाभ

02:05 PM Jul 27, 2025 IST | Khushi Srivastava
इम्यूनिटी बढ़ाने से वजन घटाने तक  जानिए अंजीर के चमत्कारी लाभ
image source: social media

Dried Figs Benefits: विटामिन और मिनरल्स से भरपूर अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो न केवल त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक है बल्कि इसके रोजाना सेवन से गठिया, लकवे तथा पेशाब में जलन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंजीर खाने से लोगों को कई तरह के फायदे होते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर को मजबूती मिलती है।

फाइबर की अधिकता से पाचन क्रिया भी ठीक तरीके से काम करती है। भरपूर मात्रा में मिनरल्स होने के कारण इसका नियमित सेवन खासकर त्वचा के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। इससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार होती है। इसके अलावा, (Dried Figs Benefits) इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो दिल को स्वस्थ और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद  करता है अंजीर

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय इसके रोजाना सेवन की सलाह देता है। मंत्रालय के अनुसार, "अंजीर एक 'सुपरफ्रूट' है। है जो केवल स्वाद ही नहीं, सेहत की गारंटी भी देता है। यह शरीर की ताकत बढ़ाता है, प्राकृतिक रूप से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और गठिया, लकवे तथा पेशाब में जलन जैसी समस्याओं में राहत देता है। रोजाना अंजीर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है।"

अंजीर में विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है (Dried Figs Benefits) और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अंजीर में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल शुगर होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट? (Dried Figs Benefits)

Dried Figs Benefits
image source: social media

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं, अंजीर को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। इसका पानी पीना भी बेहद फायदेमंद होता है। अंजीर का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है। यह शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस को भी बढ़ाने में मदद करता है।

अंजीर में पोटैशियम के अलावा (Dried Figs Benefits) कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्या में बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही यह वजन को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है। अंजीर अपने गुणों के चलते बेहद खास है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।

--आईएएनएस

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: पेट, पीठ और पैर की परेशानियों का रामबाण इलाज है अर्ध हलासन

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×