टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान में पारिवारिक कलह के चलते महिला ने 4 बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग

राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।

11:20 AM Aug 06, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।

राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि, ग्रामीणों ने महिला को कुएं से जीवित निकाल लिया, लेकिन उसके चारों बच्चों की मौत हो गई।
Advertisement
चार मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी
थाना अधिकारी सुनीज टाडा ने शनिवार को बताया के गीगलपुरा गोला गांव में पारिवारिक कलह के चलते मतिया नाम की एक महिला ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से महिला को तो कुएं से जीवित निकाल लिया गया, लेकिन उसके चारों बच्चों-कोमल , रिंकू , राजवीर  और देवराज की जान नहीं बचाई जा सकी।
 पोस्टमार्टम के लिए पीसांगन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया 
टाडा के मुताबिक, तीन बच्चों कोमल, रिंकू, राजवीर के शवों को शुक्रवार रात कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पीसांगन अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। वहीं, एक माह के देवराज का शव शनिवार सुबह निकाला गया। टाडा के अनुसार, महिला का पति बोदूराम गुर्जर खेतीबाड़ी करता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement
Next Article