W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हार्दिक पांड्या के बैन की वजह से, मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा

हार्दिक पांड्या के बैन के बाद रोहित शर्मा संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

09:16 AM Feb 17, 2025 IST | Juhi Singh

हार्दिक पांड्या के बैन के बाद रोहित शर्मा संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

हार्दिक पांड्या के बैन की वजह से  मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा
Advertisement

आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है, और इसमें कई रोमांचक मुकाबले और नई बातें देखने को मिलेंगी। 22 मार्च 2025 से आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत हो रही है, जिसमें ओपनिंग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस के पहले मैच में रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी

मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है कि आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पहले मैच में हार्दिक पांड्या मैदान पर नहीं होंगे। दरअसल, आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या को एक मैच का बैन और 30 लाख रुपये का जुर्माना झेलना पड़ा था। यह बैन स्लो ओवर रेट के कारण लगाया गया था, जब मुंबई इंडियंस ने अपने ग्रुप-स्टेज के आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना किया था। इस बैन के कारण, हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, और उनकी जगह रोहित शर्मा कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। यह भी संभावना है कि सूर्यकुमार यादव को भी टीम की कप्तानी दी जा सकती है।

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 शेड्यूल

सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस – 7:30 PM – 23 मार्च 2025

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस – 7:30 PM – 29 मार्च 2025

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – 7:30 PM – 31 मार्च 2025

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस – 7:30 PM – 4 अप्रैल 2025

मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी – 7:30 PM – 4 अप्रैल 2025

मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी – 7:30 PM – 7 अप्रैल 2025

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – 7:30 PM – 13 अप्रैल 2025

मुंबई इंडियंस बनाम एसआरएच – 7:30 PM – 17 अप्रैल 2025

मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके – 7:30 PM – 20 अप्रैल 2025

एसआरएच बनाम मुंबई इंडियंस – 7:30 PM – 23 अप्रैल 2025

मुंबई बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – 7:30 PM – 27 अप्रैल 2025

आरआर बनाम मुंबई इंडियंस – 7:30 PM – 1 मई 2025

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस – 7:30 PM – 6 मई 2025

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस – 3:30 PM – 11 मई 2025

मुंबई बनाम दिल्ली कैपिटल्स – 7:30 PM – 15 मई 2025

Advertisement
Advertisement
Author Image

Juhi Singh

View all posts

Advertisement
×