टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत, इंडोनेशिया के लिए सीमाएं बंद तो अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर : सिंगापुर के मंत्री

सिंगापुर के एक मंत्री ने कहा कि सिंगापुर ने अगर कोविड-19 महामारी के कारण भारत और इंडोनेशिया से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद कीं तो इसका देश के लोगों पर व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक असर पड़ेगा।

01:35 PM Feb 17, 2021 IST | Desk Team

सिंगापुर के एक मंत्री ने कहा कि सिंगापुर ने अगर कोविड-19 महामारी के कारण भारत और इंडोनेशिया से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद कीं तो इसका देश के लोगों पर व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक असर पड़ेगा।

सिंगापुर के एक मंत्री ने मंगलवार को संसद में कहा कि सिंगापुर ने अगर कोविड-19 महामारी के कारण भारत और इंडोनेशिया से आने वाले लोगों के लिए अपनी सीमाएं बंद कीं तो इसका देश के लोगों पर व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक असर पड़ेगा। वरिष्ठ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कोह पोह कून ने सांसदों को बताया कि इस प्रतिबंध का असर यह होगा कि सिंगापुर वासियों को अपने मकान नहीं मिल पाएंगे और विदेशी कामगारों को सेवा पर रखने में देरी के कारण परिवारों को अपने प्रियजनों की देखभाल के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने होंगे।
Advertisement
भारत और इंडोनेशिया उन देशों में शामिल है जहां से बड़ी संख्या में लोग निर्माण क्षेत्र में काम करने और बुजुर्गों तथा कामकाजी लोगों के बच्चों की देखभाल में मदद के लिए घरेलू कामगार के रूप में सिंगापुर आते है। ‘टुडे’ अखबार ने डॉ. कोह के हवाले से कहा, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था की गति धीमी हो जाएगी और कई लोगों का जीवन इससे प्रभावित होगा। इन दोनों देशों से सिंगापुर आने वाले लोगों में से कुछ हमारे अपने नागरिक और उनके करीबी रिश्तेदार है, जो उनसे मिलने के लिए देश आते है।’’
दरअसल मंत्री उस संसदीय प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि सरकार भारत और इंडोनेशिया के लिए अपनी सीमाएं बंद क्यों नहीं कर रही है, जबकि इन दोनों देशों से आने वाले लोगों में संक्रमण के मामले अधिक है। हाल के महीनों में कोविड-19 के अधिकतर मामले यहां काम करने के लिए आने वाले विदेशियों में देखे गए। इनमें से अधिकतर चीन, इंडोनेशिया, भारत और मलेशिया से थे।
Advertisement
Next Article