For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई, दिल्ली और UP में कई ठिकानों पर ED की रेड

जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता मुख्तार अंसारी के परिसरों पर छापेमारी की। ये छापेमारी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गयी।

12:27 PM Aug 18, 2022 IST | Desk Team

जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता मुख्तार अंसारी के परिसरों पर छापेमारी की। ये छापेमारी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गयी।

बाहुबली मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई  दिल्ली और up में कई ठिकानों पर ed की रेड
माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता मुख्तार अंसारी के परिसरों पर छापेमारी की। ये छापेमारी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गयी है।
Advertisement
ईडी ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अधिकारियों ने गुरुवार सुबह छापेमारी शुरू की। ईडी ने छापेमारी मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों के दिल्ली और यूपी के लखनऊ, मऊ और गाजीपुर जिलों में कई ठिकानों पर की है।
 पंजाब की आप सरकार ने हाल ही में मुख्तार अंसारी के रूपनगर जेल में बंद होने पर VVIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में जांच के आदेश दिए थे। माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी इस समय उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद हैं। अंसारी पर ईडी ने एक जुलाई 2021 को मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।
ED ने भाई समेत कई को बनाया आरोपी
Advertisement
आरोप है कि मुख्तार ने एक सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया और फिर उसे सात साल के लिए 1.7 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से एक प्राइवेट कंपनी को किराए पर दे दिया। इस कंपनी से मुख्तार के भाइयों और बेटे का भी संबंध होने को आरोप था। मामला सामने आने के बाद ईडी ने इस मामले में माफिया मुख्तार अंसारी, उनके भाई सांसद अफजाल अंसारी समेत कई अन्य को आरोपी बनाया गया है।
जिसमें भ्रष्टाचार और विधायक निधि गबन और आय से अधिक संपत्ति को लेकर दर्ज मुकदमों को आधार बनाते हुए ईडी ने केस दर्ज  किया है। इस मामले में नौ मई को सांसद अफजाल अंसारी को तलब कर ईडी की प्रयागराज टीम ने पूछताछ की थी। टीम ने 10 घंटे से अधिक समय तक अफजाल से पूछताछ कर बयान दर्ज किया था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×