India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अश्विनी जी के जन्मदिवस पर...

07:01 AM Jun 12, 2024 IST
Advertisement

आज अश्विनी जी का जन्म दिवस है। उन्हें अपना जन्म दिवस मनाने का बहुत शौंक था। हम उनके शौंक को बरकरार रखते हुए आज उनका जन्म दिवस जरूरतमंद बुजुर्गों की सहायता करके मना रहे हैं। बुजुर्गों को हर माह 6 तारीख को आर्थिक सहायता और उनकी जरूरत का सामान दिया जाता था परन्तु कोरोना के बाद उन्हें हर तीन महीने के बाद तीन महीनों की इकट्ठी राशि देते हैं ताकि उन्हें कम आना पड़े। जो बिस्तर पर हैं उन्हें घर पर ही राशि पहुंचाई जाती है। इस बार मैं तहे दिल से फ्रूट ट्रेडर्स आजादपुर मंडी के सभी व्यापारियों का धन्यवाद करती हूं, जो बुजुर्गों को हमेशा उनके मनपसंद फल खिलाते हैं और साथ ही चंद्रकुमार तलवार परिवार का जिनकी तीन पीढिय़ां हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। इस बार तो उनकी बहुएं, आभा व सोनिया, पोते शिव, वेदांश व शुभ्रांश सब आए। साथ ही तारा संस्थान का जिन्होंने बुजुर्गों की आंखों का चैकअप किया, चश्में दिए और अपने सभी पंजाब केसरी के कर्मचारियों का जो सेवा के लिए आगे आते हैं। यही नहीं मैं नन्हें तारिक हरजाई का भी धन्यवाद करती हूं जो दून स्कूल में पढ़ता है और अपने संस्कारों को साथ लेकर चलता है, वो भी अपनी मां (अश्विनी जी की बहन की बेटी यानि हमारी बेटी) धृतिका (गुडिय़ा) हरजाई के साथ बुजुर्गों की सेवा करने पहुंचा। आज के समय में ऐसे बच्चे, ऐसे विद्यार्थी सब विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल हैं जो पढ़ाई में तो लायक हैं ही, साथ में अपने दादा-दादी, माता-पिता से संस्कार लेकर आगे बढ़ रहे हैं। मैं दावे से कह सकती हूं जो बच्चा बड़ों का आशीर्वाद लेकर चलता है वो जिन्दगी में बहुत आगे बढ़ता है। यही नहीं अश्विनी जी के पौत्र आर्यवीर, आर्यन भी सेवा में लगे हंै, अच्छे संस्कार ले रहे हैं। ईश्वर करे यह अन्य बच्चों के लिए मिसाल बनें कि एजुकेशन के साथ सेवाभाव, संस्कार बहुत जरूरी हैं।

सही मायने में अश्विनी जी को याद करने और उनका जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर और कोई तरीका नहीं हो सकता। सत्य भूषण जैन प्रसिद्ध समाजसेवी ने आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और तारा संस्थान के डाक्टर के साथ सभी बुजुर्गों की आंखों का टेस्ट हुआ। सभी को चश्में बांटे और जिनको मोतियाबिंद के आपरेशन की जरूरत थी उनको नि:शुल्क आपरेशन कराने का समय दिया गया। समाज सेवी मीना कपूर नोएडा, ग्रेटर कैलाश शाखा की हैड श्रीमती अंजू कश्यप, पश्चिम विहार की शाखा अध्यक्ष रमा अग्रवाल व नरेला के उपाध्यक्ष राम किशन वर्मा जी ने अपने हाथों से सबको सामान बांटा और सेवा की। पश्चिम विहार के सदस्य डी.एल. सभरवाल और उनकी पत्नी और ग्रीन पार्क से हमारे हरमन अजीज बलदेव गाबा ,अजय धर आए, उन्होंने भी सेवा की। यही नहीं हमारे पंजाबी बाग के प्रमोद जी हमेशा की तरह ड्यूटी निभाते हैं, बहुत सेवा करते हैं। हमारे पंजाब केसरी के सभी कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, सेवा भाव रखते हैं।

पंजाब केसरी के सभी डायरैक्टर आदित्य नारायण चोपड़ा, अर्जुन चोपड़ा, आकाश चोपड़ा ने अपनी-अपनी पत्नियों के साथ आकर सेवा की। पंजाब केसरी के स्वदेश भूषण, शिवशंकर और अविनाश झा ने भी सेवा दी।

मत करो निराशा की बातें,
जीवन संभल की आशा हैं।
कत्र्तव्य कर्म करते जाओ,
यह जीवन की परिभाषा है।

Advertisement
Next Article