टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

देश व प्रदेश की आर्थिक प्रगति का आधार शिक्षा : सोलंकी

NULL

02:35 PM Apr 09, 2018 IST | Desk Team

NULL

पंचकूला : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह ने सोलंकी ने कहा है कि किसी भी देश व प्रदेश की आर्थिक प्रगति का आधार शिक्षा है और वह युवाशक्ति स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर हासिल कर सकती है। जो देश व प्रदेश जितना शिक्षित होगा वह उतना ही आर्थिक दृष्टि से भी मजबूत होगा राज्यपाल पंचकूला के गांव गोलपुरा में स्थित स्वामी देवी दयाल ग्र्रुप आफ इंस्ट्रीटूशन में आयोजित दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह भारत की प्राचीन परम्परा गुरू व शिष्य से जुड़ा होता है।

Advertisement

इस दिन विद्यार्थी अपनी डिग्री प्राप्त कर अपने कैरियर की ओर बढ़ता है तो वहीं गुरू भी अपने चार वर्षो की कठोर प्ररिश्रम से फल की ओर आशातीन होता है। उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी को अपने गुरू की दी गई शिक्षा को भूलना नहीं चाहिये। राज्यपाल ने कहा कि प्राचीन काल में भारत को विश्व गुरू का दर्जा प्राप्त था और पिछले तीन-चार वर्षो के काल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से भारत को विश्व गुरू का दर्जा प्राप्त करने की ओर अग्रसर किया है। उन्होंने पासिंग आउट छात्रों से आह़वान किया कि वे यहां से संकल्प लेकर जाये कि वे देश व प्रदेश के आर्थिक व सामाजिक विकास मे अपना रचनात्मक सहयोग देंगे और विश्व में भारत व हरियाणा का पर्चम फहराएगें।

उन्होंने स्वामी देवीदयाल ग्र्रुप आफ इंस्ट्रीटूशन गोलपुरा की सराहना करते हुये कहा कि ना केवल यह संस्था पंचकूला जिला के युवाओं के लिये बल्कि हिमाचल प्रदेश व अन्य पड़ोसी राज्यों के युवाओं के लिये व्यवासयिक शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है और इस संस्थान से पासिंग आउट विद्यार्थियों को अच्छा पलैसमैंट भी मिल रहा है जो अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह संस्थान आसपास के गांवों में समय समय पर नियमित शिविों का आयोजन कर सामाजिक बुराईयों के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रहा है। इतना ही नही इस संस्थान में इंजीनिरिंग के अलावा मैनेजमैंट, फार्मेसी, लॉ, बी.एड, एम एड, बी.डी.एस, एम.डी.एस जैसे कोर्स भी करवाये जा रहे है जो छात्राओं के साथ साथ इस क्षेत्र के लोगों के लिये भी कारगर सिद्व हो रहे है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(आहूजा)

Advertisement
Next Article