Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Ek Deewane Ki Deewaniyat: Harshvardhan Rane की फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट आई सामने

हरशवर्धन राने की फिल्म का इंतजार खत्म, रिलीज डेट घोषित

11:00 AM May 27, 2025 IST | Tamanna Choudhary

हरशवर्धन राने की फिल्म का इंतजार खत्म, रिलीज डेट घोषित

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक भावनात्मक प्रेम कहानी है। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है और यह 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी। पोस्टर में सोनम और हर्षवर्धन की केमिस्ट्री और जुनूनी प्रेम को दर्शाया गया है।

एक दीवाने की दीवानियत’ (Ek Deewane Ki Deewaniyat) एक भावनात्मक रोमांटिक ड्रामा फिल्म (Romantic drama film) है, जिसमें हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है, जो इसे अपनी अब तक की सबसे गहन और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी बताते हैं। पहले फिल्म का नाम ‘दीवानियत’ था, जिसे बदलकर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ (Ek Deewane Ki Deewaniyat) रखा गया, ताकि यह फिल्म की कहानी और अंदाज को बेहतर ढंग से दर्शा सके। हाल ही में जारी किए गए पोस्टर में सोनम, हर्षवर्धन (Harshvardhan) के हाथ में गुलाब जलाते हुए नजर आती हैं, जो उनकी गहरी केमिस्ट्री और जुनूनी प्रेम को दर्शाता है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को प्रोड्यूस (Produce) कर रही है नई प्रोडक्शन कंपनी प्ले डीएमएफ। यह फिल्म प्यार, जज्बात और पागलपन की दिल छू लेने वाली कहानी है।

इस दिन होगी रिलीज

एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज डेट और नया पोस्टर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा ने सोशल मीडिया पर साझाकिया है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती और दशहरा के दिन सिनेमाघरों में आएगी। पोस्टर में सोनम हर्षवर्धनके हाथ में गुलाब जलाते नजर आ रही हैं, जो उनकी केमिस्ट्री को खूबसूरती से दर्शाता है।

Advertisement

फिल्म का नाम बदला, पर जज्बात वही हैं

पहले फिल्म का नाम ‘दीवानियत’ था, लेकिन इसे बदलकर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ कर दिया गया क्योंकि नया नामकहानी और फिल्म के नए अंदाज से बेहतर मेल खाता है। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है, जो इसे अपनी अबतक की सबसे मजबूत और दिल तोड़ने वाली प्रेम कहानी बताते हैं।

Thug Life के डायलॉग्स ने जीता दिल, Trailer से लेकर OTT तक की पूरी जानकारी

हर्षवर्धन और सोनम की केमिस्ट्री दिखेगी साथ

यह फिल्म हर्षवर्धन और सोनम की पहली बार साथ काम करने वाली परियोजना है। प्रोडक्शन भी नई कंपनी प्ले डीएमएफसंभाल रही है। यह रोमांटिक ड्रामा प्यार, जज्बात और पागलपन की कहानी कहेगा।

Advertisement
Next Article