एकनाथ शिंदे का दावा : हम आसानी से जीतेंगे फ्लोर टेस्ट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें शिवसेना के दो-तिहाई से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है और इसलिए वे आसानी से फ्लोर टेस्ट जीत जाएंगे।
12:18 AM Jul 02, 2022 IST | Shera Rajput
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें शिवसेना के दो-तिहाई से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है और इसलिए वे (शिवसेना बागी और भाजपा) आसानी से फ्लोर टेस्ट जीत जाएंगे।
Advertisement
इससे पहले शुक्रवार को ठाकरे ने कहा था कि शिवसेना को दरकिनार करने वाले व्यक्ति को ‘शिवसैनिक’ सीएम नहीं कहा जा सकता।
गोवा से मुंबई के लिए रवाना होते समय शिंदे ने डाबोलिम हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कहा कि वह बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
शिंदे ने कहा, हमारे पास पर्याप्त समर्थन है.. हम आसानी से फ्लोर टेस्ट और यहां तक कि स्पीकर का चुनाव भी जीत लेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है और चिंता की कोई बात नहीं है। तस्वीर बहुत स्पष्ट है।
Advertisement
यह कहते हुए कि वह महाराष्ट्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, शिंदे ने कहा, अभी मैं आपदा प्रबंधन समिति की बैठक करने के लिए मुंबई जा रहा हूं।
उन्होंने कहा, हमारे पास पर्याप्त संख्या है और हम शिवसेना विधायक दल के रूप में काम कर रहे हैं। हम महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम बालासाहेब के शिव सैनिक हैं और हम उनके हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। महाराष्ट्र में सभी लंबित परियोजनाओं को अब पूरा किया जाएगा।
Advertisement