Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Election Commission: चुनाव आयोग आज दोपहर 12.30 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

02:17 AM Jun 03, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Election Commission:  लोकसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नजर नतीजों पर है। एग्जिट पोल BJP गठबंधन को 350 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं। देश में सात चरणों में 543 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गये हैं। सभी की निगाहें 4 जून के चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद चुनाव आयोग आज यानि सोमवार को 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों के वोटिंग प्रतिशत से लेकर मतगणना पर जानकारी दे सकता है।

इसके पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों ने आयोग से अलग-अलग मांगें की। 'इंडिया' गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि 4 जून को लोकसभा चुनाव में डाले गए मतों की गिनती के दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। विपक्षी नेताओं ने EVM के नतीजे घोषित होने से पहले पोस्टल बैलट के नतीजे घोषित करने का आग्रह किया। इंडिया गठबंधन ने कुल पांच मांगे रखीं है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article