For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मार्केट में गोलगप्पे का आनंद लेता दिखा हाथी, वीडियो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

मार्केट में गोलगप्पे का आनंद लेता दिखा हाथी, वीडियो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

11:23 AM Nov 24, 2024 IST | Ritika Jangid

मार्केट में गोलगप्पे का आनंद लेता दिखा हाथी, वीडियो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

मार्केट में गोलगप्पे का आनंद लेता दिखा हाथी  वीडियो देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

Elephant Eating Pani Puri : भारतीय स्ट्रीट फूड की बात ही अलग है और जब इसमें पानीपुरी का नाम शामिल होता है, तो क्या ही कहना। ये एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसका स्टॉल किसी भी गली-मोहल्ले में मिल जाएगा। इसके दीवाने ही इतने हैं कि लोग एक ही क्यों न पर शादी में भी इसे खाते हैं। लेकिन अब गोलगप्पे का एक ऐसा फैन सामने आया है, जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो पा रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक हाथी बड़े ही चाव से एक के बाद एक गोल-गप्पे खा रहा है। इसे देख आस-पास खड़े लोग भी हैरान नजर आते हैं।

मार्केट में हाथी खाता दिखा पानीपुरी

दरअसल, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति गोल गप्पा निकालता है, उसमें आलू भरता है, फिर पानी मिलाता है और ग्राहक हाथी की सूंड पर रख देता है। जिसके बाद हाथी अपनी सूंड से वह गोलगप्पा अपने मुंह में रखकर बड़े ही मजे से खाने लगता है। देखने वाली बात है कि हाथी पानीपुरी खाते हुए बड़े आराम से वहां पर खड़ा है और प्रत्येक गोल-गप्पे का आराम से इंतजार कर रहा है। इसे देख ऐसा लग रहा है कि मानो वह पानीपुरी का कितना बड़ा फैन हो। ये क्लिप असम में एक मार्केट की बताई जा रही है।

ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @yoo__bros ने शेयर किया है।

वीडियो देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

Elephant Eating Pani Puri : इंस्टाग्राम पर ये वीडियो @yoo__bros ने शेयर किया है। वहीं, क्लिप के ऊपर टैक्स्ट में लिखा है कि पानी पुरी को सभी पसंद करते हैं। बात दें कि चटोरे हाथी की वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि लास्ट में हाथी को सूखी पापड़ी देना मत भूलना। वहीं, अन्य ने लिखा कि देखो कितनी मस्ती से गोलगप्पे का स्वाद चख रहा है। जबकि कुछ यूजर्स को तो यकीन ही नहीं हुआ कि हाथी भी पानीपुरी को लेकर इतने चटोरे हो सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×