Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

बिचौलियों को समाप्त करना पार्टी की पहली प्राथमिकता : उपेन्द्र कुशवाहा

06:34 PM Oct 09, 2023 IST | Deepak Kumar

पटना
राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि समाज का सबसे महत्वपूर्ण किसान वर्ग आज सबसे ज्यादा पीड़ित है| इस सम्बन्ध में एक तरफ सरकारी अराजकता को समाप्त करना है तो दूसरी तरफ किसानों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है|
श्री कुशवाहा आज पटना में राष्ट्रीय लोक जनता दल (किसान प्रकोष्ठ) के जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे| बैठक की अध्यक्षता रालोजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह एवं संचालन पार्टी के प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने की |
कुशवाहा ने कहा कि बिहार में किसानों की समस्या और भी चिंता जनक इसलिए है कि यहाँ सरकारी योजनाओं और किसानों के बीच में बिचौलियों का दखल सर्वाधिक है| यही कारण है कि यहाँ उत्पादन ज्यादा हुआ तब भी किसान संकट में पड़ता है और उत्पादन कम हुआ तब भी किसान ही संकट में फसते है| उत्पादन ज्यादा होने की अवस्था में न्युनतम लागत मूल्य नहीं मिलने के कारण कई बार किसानों को अपना उपज खेत में ही छोड देना परता है ओंर यदि उत्पादन कम हुआ तो लागत मूल्य भी किसानों को नही मिल पाता है| केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दिए जा रहे न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ आज पंजाब और महाराष्ट्र के किसान सर्वाधिक उठा रहे है क्योंकि वहां के सरकारी तंत्र विकसित एवं पारदर्शी है, परन्तु बिहार में इसका अभाव है|
किसानों की कई समस्याएं ऐसी है जिनमे राज्य सरकार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है परन्तु दुर्भाग्य वश बिहार की सरकार वहां कही भी नहीं दिखती| इन चुनौतियों का सामना करने के लिए किसानों को भी जागरूक होना पड़ेगा| इसके लिए किसानों को भी जागरूक होना पड़ेगा इसके लिए पार्टी के किसान प्रकोष्ठ को हर स्तर पर सतर्क एवं संगठित होना पड़ेगा|
जातीय गणना के आकड़ो पर चर्चा करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार ने जो जातीय आकड़े प्रकाशित किया है उसमे कई विसंगतिया है जिसे दूर करने के बाद ही सरकार अंतिम रिपोर्ट जारी करे|
उन्होंने कहा कि इन विसंगतियों के खिलाफ राष्ट्रीय लोक जनता दल आगामी 11 अक्टूबर को राज्य के तमाम जिला मुख्यालयों पर एकदिवसीय धरना एवं 14 अक्टूबर को पटना में राज्यस्तरीय राज भवन मार्च गाँधी मैदान से शुरू होगा|
बैठक को प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद, पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव ई.शम्भुनाथ सिन्हा, आर.के.सिंह, अंगद कुशवाहा, ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, ई. हेमन्त कुमार, बैधनाथ शर्मा आदि ने भी संबोधित किया|

Advertisement
Advertisement
Next Article