टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कैमरा देखते ही Emmanuel Macron ने छिपाया कोकीन? क्या है वायरल वीडियो का सच

एमैनुएल मैक्रों का वायरल वीडियो: क्या है कोकीन का सच?

03:09 AM May 13, 2025 IST | Neha Singh

एमैनुएल मैक्रों का वायरल वीडियो: क्या है कोकीन का सच?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर कोकीन छिपाने के आरोप लगे हैं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। फ्रांसीसी मीडिया ने इसे ‘बेतुकी साजिश’ कहकर खारिज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सफेद थैली नहीं बल्कि टिशू था। रूसी विदेश मंत्रालय ने अफवाह फैलाई कि मैक्रों ने ड्रग्स का सेवन किया।

Advertisement

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने एक सफेद थैली छिपाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति कोकीन छिपा रहे हैं। हालांकि, फ्रांसीसी मीडिया ने इसे ‘बेतुकी साजिश’ बताते हुए पूरी तरह से खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो उस समय का है जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों यूक्रेन जाने वाली ट्रेन में सवार थे और उनके साथ जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भी थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अफवाह की शुरुआत रूसी विदेश मंत्रालय ने की थी।

क्या है वीडियो का सच

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने परोक्ष रूप से आरोप लगाया कि मैक्रों, मर्ज़ और स्टारमर ने यूक्रेन की अपनी हालिया यात्रा के दौरान ड्रग्स का सेवन किया था। तीनों नेता शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठकों में शामिल होने के लिए यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे इस वीडियो में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मीडिया कैमरों के सामने टेबल से एक थैली छिपाते और उसे अपने हाथों में थामे हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जर्मन चांसलर मर्ज़ के सामने एक सफ़ेद चीज दिखाई दे रही है, जिसे सोशल मीडिया यूज़र्स कोकेन बता रहे हैं।

फ्रांस सरकार का स्पष्टीकरण

इन अफ़वाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे यूरोपीय एकता को तोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा बताया। फ्रांस के राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी कर कहा, “यह सफ़ेद थैली नहीं, बल्कि एक टिशू था। यह फ़र्जी ख़बर विदेशी और घरेलू स्तर पर फ्रांस के दुश्मनों द्वारा फैलाई जा रही है। हमें इससे सावधान रहना चाहिए।”

फ्रांसीसी मीडिया लिबरेशन ने कहा कि यह दरअसल एक टिशू पेपर था। इसे हाई क्वालिटी तस्वीरों में देखा जा सकता है। मर्ज़ के सामने रखी वस्तु टूथपिक या स्टिरर हो सकती है। लिबरेशन ने कहा, “ये साज़िश के आरोप इस धारणा के अनुरूप हैं कि पश्चिमी अभिजात वर्ग भ्रष्ट हैं और बिना सोचे-समझे युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, भारत-पाक में परमाणु संघर्ष को रोका

Advertisement
Next Article