For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अयोध्या में मिलेगा मुंबई के जुहू 'चौपाटी' जैसा आनंद, राम की पैड़ी पर होगा Beach

05:09 PM Mar 01, 2024 IST | Pratibha
अयोध्या में मिलेगा मुंबई के जुहू  चौपाटी  जैसा आनंद  राम की पैड़ी पर होगा beach
Ayodhya Juhu Chowpati

Ayodhya Juhu Chowpati: अयोध्या में अब जल्द ही मुंबई के जुहू चौपाटी (Ayodhya Juhu Chowpati) का जैसा मजा मिलेगा। यह चौपाटी सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर तैयार किया जा सकता है।

शानदार चौपाटी में बदला जाएगा राम की पैड़ी

अयोध्या विकास प्राधिकरण सरयू नदी के किनार राम की पैड़ी को एक शानदार चौपाटी में बदलना चाहती है जहां लोग स्वच्छता के साथ अयोध्या में मिलने वाले प्रमुख मजेदार खानो (Ayodhya Juhu Chowpati) का मजा उठा पाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए आवास विभाग ने ADA की इस परियोजना के पहले चरण के लिए 2.78 करोड़ रुपए की मंजूरी भी दे दी है। बताया जाता है कि इस परियोजना को पूरा करने में करीब 5.57 करोड़ रुपए का खर्च हो सकता है।

अधिक से अधिक सुविधाओं का मिलेगा लाभ

बता दें, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में आने वाले भक्तों की गिनती लगातार बड़ रही है। वर्तमान समय में हर दिन करीब 5 से 6 लाख लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में सरकार कम खर्च में श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ देने की कोशिश कर रही है। सरयू के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर अभी तक कोई विकासात्मक कार्य नहीं हुआ था। इसलिए इस जगह को चौपाटी के (Ayodhya Juhu Chowpati) तर्ज पर विकसित करने की योजना बनायी गयी है। यहां छोटी-छोटी स्थायी व अस्थायी दुकानें बनायी जाएंगी। इन दुकानों पर अयोध्या के लोकल व्यंजनों के साथ-साथ अन्य चीजें भी मिलेंगी। इस जगह का सौन्दर्यीकरण तो किया ही जाएगा साथ ही इस बात का भी खास ख्याल रखा जाएगा, ताकि इधर-उधर गंदगी न फैल सकें।

शांति से भरपूर होगा पूरा वातावरण

बता दें, राम की पैड़ी ही वह स्थान है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां भगवान राम ने जल समाधि ली थी। राम की पैड़ी पर कुछ जगहें ऐसी भी होंगी जहां सिर्फ चबुतरे बनाए जाएंगे ताकि लोग यहां बैठकर शांति से कुछ वक्त सरयू तट पर बीता सकें। कुछ जगहों पर आधुनिक तरीके से ठेले की (Ayodhya Juhu Chowpati) डिजाइन में दुकानें लगायी जाएंगी। गंदगी को फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखवाया जाएगा। बताया जाता है कि चौपाटी के तर्ज पर राम की पैड़ी को विकसित करने के लिए आवंटित राशि की पहली किस्त खर्च होने के बाद दूसरी किस्त भी जारी की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×