European Union ने की लेबनान में शांति सैनिकों पर हमलों की निंदा
05:58 PM Oct 14, 2024 IST | Pannelal Gupta
European Union: यूरोपीय संघ ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांतिसैनिकों पर हमले की निंदा करते हुए इजराइल के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि संयुक्त राष्ट्र वहां हिज्बुल्ला के खिलाफ उसके सैन्य अभियान को रोकने के लिए है। इजराइल के हिज्बुल्ला चरमपंथी समूह के खिलाफ जमीनी आक्रमण शुरू करने के बाद शांति सैनिक के स्थानों पर हुए हमलों संयुक्त राष्ट्र के पांच सैनिक घायल हुए हैं। इसका जिम्मेदार इजराइली बलों को ठहराया जा रहा है।
UN सैनिकों पर हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है- EU
Advertisement
यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने कहा कि शांति सैनिकों का काम बहुत अहम है और संयुक्त राष्ट्र के सैनिकों पर हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है। करीब साल भर हुई छोटी-छोटी झड़पों के बाद इजराइल ने हिज्बुल्ला के खिलाफ अपना अभियान तेज़ कर दिया है जबकि वह गाजा में हमास के खिलाफ भी जंग कर रहा है।
EU ने एंतोनियो गुतारेस पर लगे आरोपों को किया खारिज
Advertisement