For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP में EV कार के लिए पॉलिसी 2025 ड्राफ्ट तैयार, सब्सिडी और पार्किंग शुल्क मे मिलेगी छूट

मध्यप्रदेश में EV कारों को बढ़ावा, 2025 तक लागू होगी नई पॉलिसी

05:06 AM Jan 13, 2025 IST | Himanshu Negi

मध्यप्रदेश में EV कारों को बढ़ावा, 2025 तक लागू होगी नई पॉलिसी

mp में ev कार के लिए पॉलिसी 2025 ड्राफ्ट तैयार  सब्सिडी और पार्किंग शुल्क मे मिलेगी छूट

मध्यप्रदेश में EV कार के प्रचलन को बढावा देने के लिए प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इलेक्ट्रिक कार के लिए EV POLICY 2025 का ड्राफ्ट तैयार कर दिया है। EV POLICY 2025 के तहत EV कार चालकों को काफी फायदा मिलेगा इस POLICY के आधार पर पूरे एक वर्ष तक EV कार चालकों को पार्किंग का शुल्क नहीं देना होगा साथ ही EV कार खरीदने पर सब्सिडी भी दी जाएगी।

मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ाने पर जोर

मध्यप्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है जिससे प्रदेश में प्रदूषण स्तर में गिरावट होगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कई छूट दी है साथ ही पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों के प्रचलन को कम करने के लिए 25 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली गाड़ियों पर टैक्स बढ़ा दिया है।

5 वर्ष तक लागू रहेगी पॉलिसी 2025

EV कार को बढ़ावा देने के लिए पॉलिसी 2025 का ड्राफ्ट तैयार किया गया है। जनवरी महीने के अंत तक पॉलिसी 2025 को लागू किया जाएगा। EV कार खरीदने के लिए छूट दि जाएगी, ऑनलाइन माध्यम से इस छूट का क्लेम लिया जा सकता है। साथ ही सरकार का उद्देश्य है कि मध्यप्रदेश के पांच शहरों को EV सिटी के आधार पर विकसित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×