टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मैच हारने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी इस वजह से खुश हैं, दिया कुछ ऐसा ब्यान

NULL

12:58 PM Apr 30, 2018 IST | Desk Team

NULL

आईपीएल के 11 वे संस्करण में मंबई इंडियंस ने अब तक 6 मैच खेले हैं और इनमें से अब तक इन्होंने 1 मैच में ही जीत हासिल की थी। जबकि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 मैचो में से 5 में जीत हासिल की है। बता दें कि इन दोनों टीमो में हमेशा से ही इन दोनो टीमो की कांटे की टक्कर रही है।

Advertisement

 एक बार फिर से इन दोनों टीमो के बीच यह टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनो टीमो के बीच 25 मुकाबले खेले जा चुके हैं। और अब तक इन मैचो में 13 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का 12 मैचो में पलड़ा भारी रहा है।

कल के मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।बल्लेबाजी करने आए चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन तो आज कुछ खास कर नही पाए, लेकिन अंबाती रायडू ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया।

आज फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंबाती रायडू ने 35 गेंदो का सामना करते हुए 46 रन बनाए ।इनकी इस पारी मे 2 चौके और 4 छक्के शामिल थे।इनके आउट होने के बाद रैना क्रीज़ पर आए और आज यह अच्छी टच मे लग रहे थे।

सुरेश रैना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदो पर 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।इनकी इस तूफानी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे।चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।इसी के साथ आईपीएल इतिहास मे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले मे सुरेश रैना ने विराट कोहली को पीछे कर दिया है ।इसके साथ साथ इन्होने सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले मे रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है।

मैदान में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत काफी धीमी हुई थी। लेकिन मुंबई इंडियंस ने पहले 10 ओवर में 1 विकेट खोकर सिर्फ 71 रन बनाए थे। इसके बाद रोहित शर्मा औै लेविस ने अगले 5 ओवरो में स्कोर में 52 रन बनाए और जब तक 15 ओवर में स्कोर पहुंच गया था।

विकेट के नुकसान पर 123 रन।ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मुंबई इंडियंस वनडे मैच खेलने आई है ।परंतु अंत मे हमारा यह सोचना गलत हुआ क्योँकि मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से यह मैच जीता।सूर्यकुमार यादव ने 44, लेविस ने 47, रोहित शर्मा ने नाबाद 56 रन और हार्दिक पंड्या ने नाबाद 16 रन का योगदान दिया।

एम एस धोनी ने हार के बाद कहा कि: “ये जानना जरूरी है कि क्या गलत हो रहा है। हम हार सकते है। ऐसा कई बार होता है।ये एक ऐसा गेम था जहाँ हम 10-15 रन कम थे। मुंबई के गेंदबाजों ने बीच के ओवर में अच्छी गेंदबाज़ी की थी।कुछ गेंद बहुत तेज़ आ रही थी।मुझे लगता है कि हम 20 और 25 रन और जोड़ने चाहिए थे।”

“अगर आप लगातार जीत हासिल करते रहेंगे तो आप को अपने एरिया का पता नही चलेगा। जहाँ पर आप को सुधार करना है। ये हमारे लिए अच्छा गेम था। हमे काफी मैच जीते भी है। ऐसे में हमे सुधार करना होगा। मैं खुश हूँ कि ये मैच आखिर तक गया क्योंकि इससे रन रेट को ज्यादा नुकसान नही होगा।”

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article