टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कांग्रेस के 12 बार राज करने के बाद भी देश से गरीबी एवं बेरोजगारी नहीं मिट पाई : राजकुमार सैनी

NULL

02:07 PM May 13, 2018 IST | Desk Team

NULL

नारनौल : जब देश आजाद होने वाला था, तब जनता ने सरदार वल्लभभाई पटेल को नेता मानती थी, मगर महात्मा गांधी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को पीएम के रूप में थोपा था। इसको मोहम्मद जिन्ना बर्दाश्त करने को तैयार नहीं थे और उन्होंने देश के दो टुकड़े करवा दिए थे। तबसे देश पर करीब 55 सालों कांग्रेस 12 बार राज कर चुकी है, लेकिन अब तक देश से गरीबी एवं बेरोजगारी नहीं मिट पाई है। ये उद्गार कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने अग्रवाल सभा में लोकतंत्र सुरक्षा मंच द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

Advertisement

सैनी ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उपस्थित समूह से सवाल किया कि क्या यह परिवार देश का नेतृत्व करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी देश का प्रतिनिधित्व करने के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा कि चौटाला एंड कंपनी ने हरियाणा को नुकसान पहुंचाया है और जब हरियाणा व पंजाब में इन पगड़ी बदल भाईयों की सरकार थी, तब एसवाइएल का समाधान नहीं किया। अब जेल भरो आंदोलन करके ये नोटंकी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चौटाला का परिवार चाहता है कि प्रदेशवासियों की हालत दाने मांगने वालों जैसी बनी रहे। उन्होंने दावे से कहा कि प्रदेश में 10 प्रतिशत से ज्यादा किसी बिरादरी की नहीं है, लेकिन नौकरियों में सबसे ज्यादा हिस्सा खास लोगों का रहा। सीएम भी उनके बनते रहे और खट्टर को भी वे बर्दाश्त नहीं कर रहे। इसी कारण प्रदेश को दो बार जलाया जा चुका है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

– महेश कुमार/रामचन्द्र सैनी

Advertisement
Next Article